West UP Weather: अप्रैल में जून जैसी तपिश, मेरठ में पारा 42 के पार, लू ने झुलसाया, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
मेरठ में अप्रैल के आखिरी दिनों में ही गर्मी ने जून जैसे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि लू के थपेड़ों से लोग परेशान नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार से हल्का बदलाव और आंधी-बादल की संभावना जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुबह से ही तेज धूप, दोपहर में लू के थपेड़े
मोदीपुरम क्षेत्र में रविवार सुबह से ही सूरज की तेज किरणों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी का असर और बढ़ता गया। दोपहर तक लू के थपेड़ों ने हालात और मुश्किल बना दिए। तेज गर्मी के कारण सड़कों और बाजारों में आम दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ देखने को मिली। लोग सिर पर कपड़ा, आंखों पर चश्मा और हाथ में पानी की बोतल लेकर ही घरों से बाहर निकलते नजर आए।
यह भी पढ़ें: Baghpat: चाकू मारकर युवक की हत्या, गली में बकरी बांधने के विवाद में पिता-भाई समेत बहनें व मां घायल
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार क्षेत्र में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो सामान्य से काफी अधिक है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी 242 तक पहुंच गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से चिंता का विषय है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है। आंधी और बादल छाने से तापमान में कुछ राहत मिल सकती है।
तेज गर्मी और लू के कारण शरीर से अत्यधिक पसीना निकलने से पानी और जरूरी लवण की कमी हो सकती है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। इसके चलते कमजोरी, चक्कर, उल्टी और थकान महसूस हो सकती है।
लंबे समय तक धूप में रहने से मांसपेशियों में ऐंठन भी हो सकती है। गंभीर स्थिति में शरीर का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक पहुंच सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए खतरा ज्यादा रहता है।
गर्मी से बचाव के लिए बरतें सावधानी
दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं
हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें
सिर को टोपी या कपड़े से ढककर रखें

कमेंट
कमेंट X