सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Senior Bank Manager Found Hanging in Meerut, Family in Shock Ahead of Brother’s Wedding

Meerut: सीनियर बैंक मैनेजर का शव पंखे से लटका मिला,भाई की शादी से पहले घर में मातम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Apr 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सीनियर मैनेजर शिल्पी गुप्ता का शव घर में पंखे से लटका मिला। 30 अप्रैल को उनके भाई की शादी होनी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Senior Bank Manager Found Hanging in Meerut, Family in Shock Ahead of Brother’s Wedding
शिल्पी का आवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सीनियर मैनेजर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के छीपी टैंक स्थित घर में शिल्पी गुप्ता का शव पंखे से लटका मिला।

Trending Videos


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खास बात यह है कि 30 अप्रैल को उनके छोटे भाई की शादी होनी थी, जिससे घर में चल रही खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: अप्रैल में जून जैसी तपिश, मेरठ में पारा 42 के पार, लू ने झुलसाया-सड़कों पर पसरा सन्नाटा

आगरा शाखा में थीं तैनात
पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय शिल्पी गुप्ता छीपी टैंक की प्रभात वाली गली स्थित मकान नंबर 84 में रहती थीं। वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आगरा स्थित संजय पैलेस शाखा में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं और फिलहाल भाई की शादी के सिलसिले में घर आई हुई थीं। 

शिल्पी के पिता यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त दरोगा हैं। परिवार में मां आभा गुप्ता गृहणी हैं, जबकि छोटा भाई आशीष गुप्ता उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

 

कमरे में पंखे से लटका मिला शव
बताया गया कि सुबह शिल्पी ने परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में चली गईं। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर पिता और भाई ने जाकर देखा तो उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना तुरंत सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
 

भाई की शादी के लिए की थी पूरी तैयारी
परिजनों के अनुसार 30 अप्रैल को छोटे भाई आशीष की शादी होनी थी। शिल्पी ने शादी की तैयारियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उन्होंने भाई की शादी के लिए अपनी पसंद का लहंगा भी खरीदा था और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी खरीदारी कराई थी। ऐसे में उनकी अचानक मौत से परिवार के लोग हैरान और गहरे सदमे में हैं।

तनाव में होने की बात सामने आई
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के अनुसार प्रारंभिक जांच में तनाव के कारण आत्महत्या की आशंका सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed