{"_id":"69edfcb3a7fad8f12006c023","slug":"meerut-uproar-over-lord-parashuram-procession-administration-did-not-give-permission-2026-04-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut: भगवान परशुराम शोभायात्रा को लेकर विवाद, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, तीन घंटे हंगामे के बाद निकला समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भगवान परशुराम शोभायात्रा को लेकर विवाद, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, तीन घंटे हंगामे के बाद निकला समाधान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 26 Apr 2026 05:24 PM IST
सार
खरखौदा में हर साल भगवान परशुराम की यात्रा निकाली जाती है, मगर इस बार किन्हीं कारणों से अनुमति नहीं मिली। इसके बावजूद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एलान कर दिया कि अनुमति मिले या नहीं यात्रा निकलेगी। तीन घंटे हंगामे के बाद यात्रा की परमीशन दी गई।
विज्ञापन
1 of 6
यात्रा निकालने पर अड़े लोग हंगामा करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
खरखौदा में भगवान परशुराम की शोभायात्रा बिना अनुमति निकालने पर हंगामा हो गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग यात्रा निकालने पर अड़े रहे, वहीं पुलिस-प्रशासन ने अनुमति न होने की बात कही। लगभग तीन घंटे तक रोके जाने से आयोजकों और पुलिस के बीच जमकर विरोध प्रदर्शन और झड़प हुई। बाद में आनन-फानन में अनुमति मिलने के बाद यात्रा निकाली जा सकी।
Trending Videos
2 of 6
लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा कई दिनों से इस शोभायात्रा की तैयारी की जा रही थी। यात्रा का मार्ग खरखौदा स्थित जनता इंटर कॉलेज से शुरू होकर गांव खासपुर, बवनपुरा से होते हुए गांव अतराडा स्थित मंदिर पर समाप्त होना था। यह शोभायात्रा पहले भी इसी मार्ग से निकलती रही है, लेकिन इस बार किन्हीं अज्ञात कारणों से रविवार को निकलने वाली यात्रा की पूर्व अनुमति नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
भगवान परशुराम यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह नौ बजे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता डीजे और विभिन्न झांकियों के साथ जनता इंटर कॉलेज के सामने इकट्ठा हो गए थे। शोभायात्रा की सूचना पर किठौर से सीओ प्रमोद कुमार सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बिना अनुमति के शोभायात्रा निकालने की पुलिस की जिद पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया।
4 of 6
निकाली गई यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
जैसे-जैसे शोभायात्रा रोके जाने की खबर फैली, भीड़ बढ़ती गई। बजरंग दल के प्रांत संयोजक निमेष वशिष्ठ, अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही, भाजपा नेता प्रदीप त्यागी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
यात्रा में एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू संगठन के लोग अनुमति न होने के बावजूद यात्रा निकालने की मांग पर अड़े रहे, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। इस दौरान हुई झड़प में सीओ किठौर ने कई कार्यकर्ताओं को चेतावनी भी दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X