सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cricket fans can watch matches on a 32-foot screen at the IPL Fan Park.

Meerut News: आईपीएल फैन पार्क में 32 फीट की स्क्रीन पर मैच देख सकेंगे क्रिकेट प्रेमी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Cricket fans can watch matches on a 32-foot screen at the IPL Fan Park.
आईपीएल फैन पार्क को लेकर जानकारी देते बीसीसीआई के ऑपरेशन मैनेजर विकास और एमडीसीए के कोषाध्यक्ष
विज्ञापन
- पांडव नगर स्थित करन पब्लिक स्कूल के मैदान में 11 और 12 को होगा प्रसारण
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बीसीसीआई की ओर से मेरठ में आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है। यहां 11 और 12 अप्रैल को पांडव नगर स्थित करन पब्लिक स्कूल में आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया गया है। यहां क्रिकेट प्रेमी 32 फीट की स्क्रीन पर आईपीएल मैच का आनंद उठा सकेंगे।
यह जानकारी बीसीसीआई के ऑपरेशन मैनेजर विकास पंडित और मेरठ जिला क्रिकेट संघ (एमडीसीए) के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने करन पब्लिक स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पांचवीं बार मेरठ में फैन पार्क लगेगा। पिछले साल भैसाली मैदान में इसकी व्यवस्था की गई थी। जिन शहरों में स्टेडियम नहीं हैं, उनमें इसका आयोजन किया जा रहा है। दर्शकों को बड़ी स्क्रीन पर स्टेडियम जैसा माहौल उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराह्न तीन बजे से कर सकेंगे प्रवेश
आईपीएल फैन पार्क में एंट्री नि:शुल्क होगी। शनिवार दोपहर को 3:30 बजे से दिन का पहला मैच होगा। शनिवार को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद व चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच होंगे। अपराह्न तीन बजे से लोगों को एंट्री दी जाएगी। दूसरे दिन रविवार को लखनऊ और गुजरात व मुंबई और आरसीबी के बीच मैच होना है। रविवार को भी तीन बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा। फैन पार्क में लोगों को कई गेम्स खेलने का मौका मिलेगा। वह पार्क में बॉक्स क्रिकेट जैसे कई खेलों में प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके अलावा फूड पार्क भी रहेगा। इसमें लोग खाने पीने की चीजों का लुत्फ उठा सकेंगे। गीत संगीत की धुन पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed