सब्सक्राइब करें

अजीब प्रेम कहानी: महिला ने प्रेमी और पति के साथ मिलकर किया दूसरे प्रेमी का कत्ल, फिर दहशत में आकर पति ने की आत्महत्या, ऐसे खुला राज

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Dec 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: A woman along with her husband was murdered her lover in Meerut
अजय की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

मेरठ में एक ऐसी प्रेम कहानी का खुलासा हुआ है, जिसके बारे में जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। अजय की हत्या का खुलासा हुआ तो महिला के कई राज खुलकर सामने आ गए। बताया गया कि महिला के दो प्रेमी और एक पति था। महिला ने एक प्रेमी और पति के साथ मिलकर अजय को मौत के घाट उतारा था। इस पूरी कहानी को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 



प्रेमी अजय निवासी दधेडू कलां चरथावल मुजफ्फरनगर को मेरठ में बुलाकर महिला व उसके पति ने मौत के घाट उतार दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर 20 दिन बाद मुजफ्फरनगर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की। तब जाकर युवक का शव दौराला थाना क्षेत्र के अख्यितारपुर-सिमौली गांव मार्ग स्थित सूखी पड़ी काली नदी में गड्ढा खोदकर बरामद कर लिया। इस वारदात में महिला का दूसरा प्रेमी भी शामिल था। महिला के पति ने एक सप्ताह पहले खुदकुशी कर ली।

Trending Videos
UP Crime News: A woman along with her husband was murdered her lover in Meerut
युवक का शव मिला। - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के दधेडू कलां गांव निवासी अजय (21) पुत्र रमेश 13 नवंबर से लापता हो गया था। परिजनों ने अजय को काफी ढूंढा और फिर उसके भाई विक्रांत ने आठ दिन बाद 21 नवंबर को चरथावल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार देर शाम विक्रांत ने पड़ोस की रहने वाले ब्रजपाल उर्फ बिरजू व उसकी पत्नी सविता पर अपने भाई के अपहरण करने और हत्या का शक जताकर आरोप लगाया। बिरजू अपने मामा के घर दौराला थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में पत्नी सविता के साथ कई महीने से रह रहा है। पुलिस ने लापता अजय के मोबाइल की सीडीआर निकाली। जिसमें उसकी आखिरी लोकेशन दौराला में बताई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: A woman along with her husband was murdered her lover in Meerut
अजय की हत्या मामला। - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर से एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने रात में ही पुलिस मेरठ भेज दी। मुजफ्फरनगर की पुलिस ने सविता को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। महिला ने बताया कि अजय के साथ उसके तीन साल से संबंध थे। अब वह संबंध तोड़ना चाहती थी, लेकिन अजय उसको ब्लैकमेल करने लगा था। महिला ने यह बात पति से बताई और फिर दंपती ने मिलकर उसकी हत्या की प्लानिंग की। अजय को मुख्तियारपुर गांव में महिला ने बुलाया। दंपती ने हत्या की और फिर मुख्तियारपुर-सिमौली गांव मार्ग स्थित काली नदी में गड्ढा खोदकर दबा दिया। महिला की निशानदेही पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने शनिवार को अजय का शव बरामद किया। 

UP Crime News: A woman along with her husband was murdered her lover in Meerut
अजय की हत्या मामला। - फोटो : amar ujala

वारदात में दूसरा प्रेमी भी था शामिल 
पुलिस का दावा है कि अजय की हत्या में सविता और उसके पति के अलावा उसका दूसरा प्रेमी राजबीर भी शामिल था। राजबीर दुल्हैड़ा पल्लवपुरम का निवासी है। जिसको महिला मुंहबोला भाई बताती थी। लेकिन महिला से उसके साथ अवैध संबंध थे। पति और दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने अजय को मारा है। 

विज्ञापन
UP Crime News: A woman along with her husband was murdered her lover in Meerut
अजय की हत्या मामला। - फोटो : amar ujala

फंसने के डर से पति ने की आत्महत्या 
सविता के पति बिरजू ने 27 नवंबर को आत्महत्या कर ली। सविता ने बताया कि अजय की हत्या के बाद से बिरजू काफी डरा हुआ था। वह बार-बार कहता था कि वह फंस जाएगा। पुलिस उसको गिरफ्तार कर लेगी। जिसके चलते वह डिप्रेशन में था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed