सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DGM, who was beaten up at the procurement centre, again received threats.

Meerut News: क्रय केंद्र पर मारपीट के शिकार हुए डीजीएम को फिर मिली धमकी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
DGM, who was beaten up at the procurement centre, again received threats.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


बहसूमा (मेरठ)। टिकोला शुगर मिल के अस्सा स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर बीते सप्ताह मारपीट के शिकार हुए डीजीएम को आरोपियों ने फिर से जान से मारने की धमकी दी है। डीजीएम ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को पुनः जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से मिल कर्मचारियों में रोष है।

टिकोला शुगर मिल के डीजीएम अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि 21 मार्च को कुछ सरकारी अधिकारी अस्सा गांव के क्रय केंद्र की जांच के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोग गलत कार्यों के लिए दबाव बना रहे थे। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस मामले में अजय नलवा, हिमांशु उर्फ निक्की, मनीष उर्फ प्रवीण उर्फ कोटे, कृष्णवीर उर्फ बबलू, तारा, अवनीश मोंगरा समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीएम ने बताया कि नामजद आरोपी क्रय केंद्र और अन्य स्थानों पर आकर धमकी दे रहे हैं कि यदि समझौता नहीं किया तो जान से मार देंगे। इन धमकियों के चलते क्रय केंद्र का स्टाफ भयभीत है और काम करने में असमर्थता जता रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्रय केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।


सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed