बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute over asking for cylinder without prescription, employee's mobile broken

Meerut News: बिना पर्ची सिलिंडर मांगने पर विवाद, कर्मचारी का मोबाइल तोड़ा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Dispute over asking for cylinder without prescription, employee's mobile broken
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के रार्धना गांव में मंगलवार को गैस सिलिंडर वितरण के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक ने बिना पर्ची सिलिंडर देने का दबाव बनाया और मना करने पर हंगामा करते हुए कर्मचारी का मोबाइल तोड़ दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


गांव पावली खुर्द निवासी विकास ने बताया कि वह सरधना-बिनौली मार्ग स्थित बालाजी गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरक के रूप में कार्यरत है। मंगलवार को वह वितरण के लिए सिलिंडर लेकर रार्धना गांव पहुंचा था। बस अड्डे के पास एक युवक ने उससे बिना पर्ची सिलिंडर देने की मांग की। विकास के अनुसार नियमों का हवाला देकर इन्कार करने पर आरोपी ने जबरन गाड़ी से सिलिंडर उतारने शुरू कर दिए। इस दौरान उसने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी भड़क गया और उसका मोबाइल तोड़ दिया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके की ओर बढ़े तो आरोपी भाग गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed