सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Educate your daughters well and take them forward

Meerut News: बेटियों को खूब पढ़ाएं, आगे बढ़ाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 07 Mar 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Educate your daughters well and take them forward
विज्ञापन
छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन बनाकर किया महिलाओं को जागरूक
Trending Videos

मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवकों ने पोस्टर एवं स्लोगन बनाकर बस्ती की महिलाओं को जागरूक किया। प्राचार्य डॉक्टर शक्ति साहनी के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान के नेतृत्व में दूसरा दिन नारी शक्ति को समर्पित रहा।
छात्राओं नें महिलाओं से आह्वान किया कि वह अपनी बेटियों को उच्च पदों तक पहुंचाएं। शिविर के प्रथम सत्र में ही महाविद्यालय से डॉक्टर निश्मा चौधरी, पूनम रस्तोगी और शैलजा बंसल ने भी नारी शक्ति पर अपनी विचार व्यक्त किए और गीतों के माध्यम से नारी शक्ति प्राचीन काल से लेकर आज तक की नारी के उत्कर्ष की कहानी को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के द्वितीय सत्र में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया, अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर शक्ति साहनी ने की। प्राचार्य ने कहा वैदिक काल से लेकर आज तक नारी के जीवन की कहानी संघर्ष की रखी है, लेकिन नारी कभी भी संघर्षों से हारी नहीं है। नारी शक्ति की निर्णायक भूमिका में आज पुरुष शक्ति की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। पुलिस चौकी के पास मानव श्रृंखला बनाकर छात्राओं ने नारी शक्ति एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed