{"_id":"6a072ba51c1b3cd9c00fe540","slug":"eight-people-were-duped-of-rs-4180-lakh-on-the-pretext-of-a-bank-job-meerut-news-c-72-1-mct1011-153328-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बैंक में नौकरी का झांसा देकर आठ लोगों से 41.80 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बैंक में नौकरी का झांसा देकर आठ लोगों से 41.80 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सब स्टाफ की नौकरी का झांसा देकर तीन आरोपियों पर आठ युवकों ने 41.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित दो साल से आरोपियों से अपने पैसे वापस मांग रहे हैं। आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और रकम वापस दिलाने की मांग की है। एसएसपी ने पीड़ितों को जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी ईश्वर सिंह ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गढ़ रोड स्थित शिवशक्ति विहार निवासी आरोपी प्रमेश त्यागी और उसके बेटे देव त्यागी ने 2024 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सब स्टाफ भर्ती कराने का झांसा दिया था। उन्होंने कहा था कि पहले अभ्यर्थियों को अस्थायी लगाया जाएगा और बाद में स्थायी नियुक्ति पत्र जारी करा दिए जाएंगे। आरोपियों ने प्रत्येक अभ्यर्थी के पांच लाख रुपये बताए थे। ईश्वर सिंह ने अपने परिचितों की आरोपियों से पहचान कराई थी। आरोपियों ने अभिषेक मुद्गल, अंश गुप्ता, रिदम अरोड़ा, वाशु भारद्वाज, शुभम, कपिल गिरि, राहुल व सुमित नागर को घर बुलाकर आवेदन भरवाए थे। आरोपी पिता-पुत्र ने दो अन्य आरोपी को बैंक कर्मचारी बताकर पीड़ितों से मिलवाया था। नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग तिथियों में नकद और ऑनलाइन माध्यम से रकम ली गई थी। पीड़ितों को 90 दिन में नौकरी लगने का भरोसा दिया था। आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र, चयन सूची और बैंक मुख्यालय के नाम से कथित आदेश पीड़ितों को दिखाए थे। मगर पैसे लेने के तीन महीने बाद भी नौकरी नहीं लगी थी। शक होने पर पीड़ितों ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे थे। आरोपियों ने पैसे देने से इन्कार कर दिया था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि शिकायती पत्र पर लगे सभी आरोपों की जांच की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
-- -- -- -- -- -- --