सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election Result 2019, BJP candidate Kirat Singh has won on Gangoh vidhan Assembly seat

उपचुनाव रिजल्ट: भाजपा-कांग्रेस में रही कांटे की टक्कर, आखिर में बदल गई तस्वीर, किरत सिंह जीते

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Election Result 2019, BJP candidate Kirat Singh has won on Gangoh vidhan Assembly seat
जीत के बाद समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी किरत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर के गंगोह उपचुनाव में भाजपा ने एक बार फिर परचम लहरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी किरत सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नोमान मसूद को रोमांचक मुकाबले में 5362 मतों से हरा दिया। तीसरे स्थान पर सपा के इंद्रसेन और बसपा प्रत्याशी चौधरी इरशाद चौथे पायदान पर रहे। सपा और कांग्रेस प्रत्याशी व समर्थकों ने प्रशासन पर गड़बड़ी करने एवं एजेंटों को बंधक बनाने का आरोप लगाया और नारेबाजी कर दी। चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने की बात भी कही।

Trending Videos


गंगोह से भाजपा के विधायक रहे प्रदीप चौधरी के सांसद बनने के बाद खाली हुई सीट के लिए हुए उपचुनाव में 21 अक्तूबर को मतदान हुआ था। गुरुवार को आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। मुकाबला काफी कांटे का रहा। न सिर्फ कांग्रेस, बल्कि सपा ने भी भाजपा को जमकर टक्कर दी। शुरुआत से ही कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ रखा था। लेकिन अंतिम चरण की मतगणना में भाजपा के किरत सिंह कांग्रेस के नोमान मसूद से आगे निकल गए। किरत सिंह को 68237 वोट मिले, जबकि नोमान ने 62875 मत हासिल किए। इस कड़े मुकाबले में अंत तक रोमांच बनाए रखने वाली सपा के प्रत्याशी चौधरी इंद्रसेन को 57,352 वोट मिले। यहां तक कि पहले चरण में सपा प्रत्याशी को ही सर्वाधिक वोट मिले थे। सपा कई राउंड तक भाजपा से ऊपर रही। लेकिन बाद में पिछड़ गई। जबकि बसपा दूर-दूर तक टक्कर देती नजर नहीं आई। बसपा प्रत्याशी इरशाद को मात्र 32269 मत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस-सपा समर्थकों ने किया हंगामा
31 राउंड की मतगणना में 28वें राउंड तक नोमान आगे चल रहे थे। महज तीन राउंड में ही बाजी पलट गई और किरत सिंह को विजेता घोषित कर दिया गया। कांग्रेस व सपा समर्थकों ने प्रशासन पर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। एक घंटे तक मतगणना को रोके रखने और बंधक बनाने का आरोप लगाया। हालांकि डीएम आलोक कुमार पांडेय का कहना है कि आरोप निराधार हैं। मतगणना में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। पर्यवेक्षक की देखरेख में मतगणना हुई है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि आरोप गलत हैं। रिटर्निंग अफसर से लेकर सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इनकी फुटेज देखी जा सकती है।

किस प्रत्याशी को कितने मिले वोट
1-- भारतीय जनता पार्टी- किरत सिंह -- 68237
2--कांग्रेस- नोमान मसूद-- 62875
3-- समाजवादी पार्टी- चौधरी इंद्रसेन-- 57352
4-- बहुजन समाज पार्टी- चौधरी इरशाद--32269
5-- नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी- जितेंद्र कुमार--691
6--बहुजन मुक्ति पार्टी - मोहकम सिंह -- 469
7-- निर्दलीय - इरशाद अहमद -- 161
8-- निर्दलीय - कंवर पाल--417
9-- निर्दलीय - प्रदीप --384
10-- निर्दलीय - सहदेव सिंह--358 
11-- निर्दलीय - सोमपाल कश्यप-- 535
12-- नोटा-- 2741

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed