फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुलाबी साड़ी पहनकर रोड शो में पहुंचीं प्रियंका गांधी, एक झलक पाने को उमड़ी भारी भीड़, देखें तस्वीरें

Tue, 09 Apr 2019 06:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Apr 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Elections 2019: Priyanka Gandhi came saharanpur wearing pink saree, huge crowd join the road show
बिजनौर में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सहारनपुर में प्रियंका गांधी के रोड शो में भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही। सहारनपुर में चिलकाना रोड पर प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में कांग्रेस समर्थक नजर आए। प्रियंका के काफिले में बड़ी संख्या में मुस्लिम लोग भी शामिल हुए। आगे तस्वीरों में देखें उनका यह रोड शो: -


 
Elections 2019: Priyanka Gandhi came saharanpur wearing pink saree, huge crowd join the road show
सहारनपुर में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
रोड शो से पहले प्रियंका सरसावा में अंबाला रोड पर स्थित चौधरी ढाबा पर कुछ देर के लिए मीडिया से रुबरू हुईं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि हमारी नीति और नीयत साफ है, जबकि भाजपा की नीति में खोट है। उन्होंने कहा कि छापेमारी की कार्रवाई भी खराब नीयत से की जा रही है लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। 

 
Elections 2019: Priyanka Gandhi came saharanpur wearing pink saree, huge crowd join the road show
रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के साथ मौजूद समर्थक - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो दोपहर बाद शुरू हुआ। गुलाबी साड़ी पहने खुली कार में सवार प्रियंका गांधी को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी। उन्होंने रोड शो के दौरान लोगों की ओर फूल मालाएं भी फेंकीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Elections 2019: Priyanka Gandhi came saharanpur wearing pink saree, huge crowd join the road show
सहारनपुर में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने हाथ हिलाकर सहारनपुर की जनता का अभिवादन किया। उन्होंने लोगों से हाथ भी मिलाया। प्रियंका के काफिले में बड़ी संख्या मुस्लिम लोग भी शामिल हुए। प्रियंका गांधी की कार के पीछे उनके समर्थक कांग्रेस का झंडा लेकर कतार में मीलों दूर तक उनके पीछे चले। 
 
विज्ञापन
Elections 2019: Priyanka Gandhi came saharanpur wearing pink saree, huge crowd join the road show
सहारनपुर में रोड शो के दौरान छतों पर मौजूद लोगों का अभिवादन करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
रोड शो के दौरान एक स्थान पर लगी एलईडी स्क्रीन पर चल रहे कांग्रेस के प्रचार के बारे में भी प्रियंका ने जानकारी हासिल की। उन्होंने मकानों व दुकानों की छत पर मौजूद महिलाओं और पुरुषों का भी अभिवादन किया।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed