सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Factory owner dies after being hit by an unknown vehicle on the Gang Canal track

Meerut News: गंग नहर पटरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्टरी मालिक की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Factory owner dies after being hit by an unknown vehicle on the Gang Canal track
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जानीखुर्द (मेरठ)। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार फैक्टरी मालिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ौत की साकेत कॉलोनी निवासी अशोक कुमार शर्मा (58) के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद के सिहानी गेट क्षेत्र में पानी का प्लांट चलाते थे।
बृहस्पतिवार को वह किसी काम से अपने घर बड़ौत आए थे। काम पूरा कर दोपहर में बाइक से वापस गाजियाबाद के लिए चले थे। बताया गया कि जानी गंग नहर पुल और सिवाल खास के बीच एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed