सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers waited for hours at the IFFCO center for fertilizer, but returned empty-handed.

Meerut News: खाद के लिए इफको केंद्र पर घंटों इंतजार, खाली हाथ लौटे किसान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers waited for hours at the IFFCO center for fertilizer, but returned empty-handed.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सरधना। क्षेत्र में खाद की किल्लत से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को मंडी परिसर स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही काफी संख्या में किसान केंद्र के बाहर कतार में लग गए लेकिन निर्धारित समय पर केंद्र नहीं खुलने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
कई किसान सुबह से ही लाइन में खड़े हो गए थे लेकिन देर तक भी खाद वितरण शुरू नहीं होने पर उनमें असंतोष देखने को मिला। किसानों का कहना है कि लगातार चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे फसलों की बुवाई और देखभाल प्रभावित हो रही है। भीड़ बढ़ने के साथ ही केंद्र पर अव्यवस्था की स्थिति भी बन गई। कतार में आगे-पीछे होने को लेकर कुछ किसानों के बीच नोकझोंक हो गई। हालांकि मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रमेश, अशोक, सतवीर, इस्माइल, हरलाल, सरताज, महेश आदि का कहना है कि ईंख और अन्य फसलों के लिए इस समय खाद की अत्यधिक आवश्यकता है, लेकिन आपूर्ति समय पर नहीं हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि केंद्रों पर खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Trending Videos

एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि सहकारी समितियों को उपलब्धता के आधार पर खाद वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों की मांग के अनुसार उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed