{"_id":"6a19252a1e06131d4002d526","slug":"man-and-woman-swept-away-in-ganga-while-bathing-in-rishikesh-sdrf-continues-search-operation-2026-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ऋषिकेश में नहाते समय गंगा में बहा युवक, बचाने गई युवती भी धारा में समाई, रातभर चला सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऋषिकेश में नहाते समय गंगा में बहा युवक, बचाने गई युवती भी धारा में समाई, रातभर चला सर्च ऑपरेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 29 May 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
गंगा में समाए युवक युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तराखंड के ऋषिकेश में थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के अंतर्गत सिंगटाली झूला पुल के पास रविवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान जंगेठी कंकरखेड़ा निवासी नरेश उपाध्याय (42) और सरायलाल देहली गेट निवासी ऋतु (30) पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।
दोनों को आंखों के सामने डूबता देख मौके पर मौजूद उनके साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन देर रात तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। नरेश टीपी नगर वार्ड-51 से भाजपा पार्षद राजेंद्र उपाध्याय के साले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:बेमौसम बारिश का कहर: शाकंभरी खोल में आई बाढ़, कई वाहनों समेत बह गए श्रद्धालु, महिला की दर्दनाक मौत
जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के आबूलेन स्थित दास हुंडई शोरूम में नरेश उपाध्याय, ऋतु, नितिन, निक्की, मनीष और पायल काम करते हैं। बृहस्पतिवार को ईद की छुट्टी होने के चलते इन सभी ने सुबह के समय दो कारों से ऋषिकेश घूमने का कार्यक्रम बनाया था और वे घर से निकले थे।
रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे सभी लोग सिंगटाली बाजार में अपनी कार पार्क करने के बाद झूला पुल पार कर गंगा किनारे स्नान करने पहुंचे। नहाने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ जाने से भाजपा नेता का साला और युवती तेज बहाव की चपेट में आ गए।
रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे सभी लोग सिंगटाली बाजार में अपनी कार पार्क करने के बाद झूला पुल पार कर गंगा किनारे स्नान करने पहुंचे। नहाने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ जाने से भाजपा नेता का साला और युवती तेज बहाव की चपेट में आ गए।
गंगा में समाए युवक युवती
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ढालवाला और ब्यासी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। टीमों ने बिना वक्त गंवाए नदी में सर्च अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि पानी का बहाव तेज होने के कारण विशेष गोताखोरों की मदद ली जा रही है और लगातार तलाश की जा रही है। हालांकि देर शाम तक दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ निरीक्षक का कहना है कि शुक्रवार को दोबारा से बड़े स्तर पर तलाश की जाएगी।
नरेश को बचाने के चक्कर में बही ऋतु
साथी कर्मचारी नितिन ने बताया कि गंगा किनारे नहाने के दौरान अचानक नरेश उपाध्याय का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी की ओर बहने लगे। उन्हें डूबता देख पास में ही नहा रही ऋतु ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नरेश को बचाने के लिए उनका हाथ पकड़ लिया। मगर पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों ही संभल नहीं पाए और देखते ही देखते तेज धारा में बहते चले गए।
साथी कर्मचारी नितिन ने बताया कि गंगा किनारे नहाने के दौरान अचानक नरेश उपाध्याय का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी की ओर बहने लगे। उन्हें डूबता देख पास में ही नहा रही ऋतु ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नरेश को बचाने के लिए उनका हाथ पकड़ लिया। मगर पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों ही संभल नहीं पाए और देखते ही देखते तेज धारा में बहते चले गए।
गंगा में समाए युवक युवती
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों में मचा कोहराम, पत्नी हुई बेहोश
भाजपा पार्षद राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि नरेश उनके छोटे साले हैं जो पिछले छह साल से दास हुंडई शोरूम पर कार्यरत थे। नरेश की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व गजरौला के धनौरा गांव निवासी पूजा से हुई थी। उनका एक 13 वर्षीय बेटा देवांश है। नरेश के गंगा में बह जाने की खबर मिलते ही उनके बड़े भाई महेंद्र अपने जीजा व अन्य परिजनों के साथ तुरंत ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए।
उधर, घर पर पत्नी पूजा और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। पति के हादसे की खबर सुनकर पूजा बेहोश हो गई। दूसरी ओर सरायलाल देहली गेट निवासी मृतका ऋतु की शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व वांशिक माहेश्वरी के साथ हुई थी। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। ऋतु पिछले सात वर्षों से शोरूम में काम कर रही थीं।