फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहारनपुर: शाकंभरी देवी में भयंकर बाढ़ से तबाही, एक की मौत, कई घायल, नवरात्र की सभी तैयारियां ध्वस्त

Sat, 28 Sep 2019 02:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Flood, one died and many injured in saharanpur after flood in shakumbhri devi
बाढ़ से तबाही - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश से के कारण उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बीती रात आई भयंकर बाढ़ ने तबाही मचा दी। बाढ़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची राहत-बचाव टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक केशव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देखें कैसे अचानक बाढ़ से शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में मची तबाही -

Flood, one died and many injured in saharanpur after flood in shakumbhri devi
बाढ़ में फंसा वाहन - फोटो : अमर उजाला

गुरूवार देर रात जनपद के सिद्धपीठ शाकम्भरी खोल में आए बाढ़ के तेज बहाव के दौरान एक दुकानदार की अस्थाई पुल की चपेट में आने से मौत हो गई वहीं दो दुकानदार गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 
 

Flood, one died and many injured in saharanpur after flood in shakumbhri devi
बाढ़ से नुकसान होने पर विलाप करते लोग - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि बाढ़ की चपेट में आने से कई श्रद्धालुओं के चार ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी के तेज बहाव में बहकर रेत में धंस गए। जबकि एक पीएसी का वाहन भी बाढ़ में बह गया है। उधर क्षेत्र के दुकानदारों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood, one died and many injured in saharanpur after flood in shakumbhri devi
बाढ़ से टूटा अस्थाई पुल - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं जिला पंचायत द्वारा जल्द शुरू हो रहे नवरात्र उत्सव की सभी तैयारियों पर पानी फिर गया है। पुलिस प्रशासन समेत राहत व बचाव कार्य टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ही मौजूद है। वहीं बाढ़ की चपेट में आकर मौत के मुहं में समाए दुकानदार के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Flood, one died and many injured in saharanpur after flood in shakumbhri devi
बाढ़ से नुकसान होने पर विलाप करते लोग - फोटो : अमर उजाला

मौके पर जेसीबी व क्रेन को भेजा गया है जिनकी मदद से बाढ़ में फंसे वाहनों को निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं अचानक बाढ़ आने से इलाके के लोगों में दहशत बनी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed