सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former Union Minister and Ex-MP Mohsina Kidwai Passes Away at 94

मोहसिना किदवई का निधन: मेरठ की पहली महिला सांसद ने 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कांग्रेस में शोक की लहर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Apr 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मेरठ की पहली महिला सांसद मोहसिना किदवई का 94 वर्ष की उम्र में नोएडा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 1980 और 1984 में मेरठ से लोकसभा चुनाव जीतकर इतिहास रचा था।

Former Union Minister and Ex-MP Mohsina Kidwai Passes Away at 94
मोहसिना किदवई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मेरठ की पहली महिला सांसद मोहसिना किदवई का बुधवार को 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से कांग्रेस समेत राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

Trending Videos


मोहसिना किदवई मेरठ लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहीं और शहर का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली तथा अब तक की इकलौती महिला सांसद थीं। उन्होंने 1980 और 1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट में सीलिंग: अस्पताल-स्कूल पर ताले देख छलके आंसू, व्यापारियों ने की सड़क जाम, जमकर नारेबाजी

साल 1980 के लोकसभा चुनाव में मोहसिना किदवई ने जनता पार्टी (सेक्युलर) के उम्मीदवार हरीश पाल को 57,217 वोटों से हराया था। इसके बाद 1984 के चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें दोबारा मैदान में उतारा, जहां उन्होंने लोकदल के मंजूर अहमद को 96,518 वोटों से पराजित किया।

इन दोनों जीत के साथ मोहसिना किदवई ने मेरठ की राजनीति में नया इतिहास रचा और संसद में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह कांग्रेस की वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में गिनी जाती थीं तथा केंद्र सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुकी थीं।

उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed