सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Changes in Meerut: Rain and Hailstorm Cause Heavy Crop Damage

मेरठ में बदला मौसम: कई जगह बारिश के साथ ओलावृष्टि, किसानों की फसलों को भारी नुकसान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Apr 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में अचानक मौसम बदलने से कई जगह बारिश और ओलावृष्टि हुई। भावनपुर थाना क्षेत्र में करीब 15 मिनट तक ओले गिरने से मक्का, सरसों, गेहूं और गन्ने की फसलों को भारी नुकसान हुआ।

Weather Changes in Meerut: Rain and Hailstorm Cause Heavy Crop Damage
मेरठ में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ शहर में बुधवार को धूप और बादलों के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर के समय जहां कई इलाकों में तेज धूप निकली, वहीं कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश भी हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम ठंडा हो गया।

Trending Videos


वहीं भावनपुर थाना क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। करीब 15 मिनट तक ओलों की बौछार होने से खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हो गईं।
यह भी पढ़ें: मेरठ सेंट्रल मार्केट: सीलिंग कार्रवाई कर रही टीम को घेरा, अतुल प्रधान पहुंचे, धरने पर बैठा व्यापारी हुआ बेहोश

ग्राम प्रधान मनीष चौधरी ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण किसानों की मक्का, सरसों, गेहूं और गन्ने की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed