{"_id":"5caecfa0bdec22141d19f751","slug":"genral-election-2019-voting-on-eight-lok-sabha-seats-in-western-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बुर्जुग मां को गोद में लेकर पोलिंग बूथ पहुंचा बेटा, मतदान कर बारात लेकर निकला दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: बुर्जुग मां को गोद में लेकर पोलिंग बूथ पहुंचा बेटा, मतदान कर बारात लेकर निकला दूल्हा
Thu, 11 Apr 2019 06:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 11 Apr 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
बुर्जुग मां को गोद में लेकर पोलिंग बूथ पहुंचा बेटा, मतदान का निशान दिखाता दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मेरठ-हापुड़, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट समेत देश के 20 राज्यों की 91 सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। वेस्ट यूपी की इन आठ सीटों पर इस बार मुकाबला कड़ा है। लोगों में मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह नजर आया। यहां तक कि बुर्जुग मतदाता भी अपने मत का प्रयोग करने से पीछे नहीं रहे। आगे देखें लोकतंत्र के इस महापर्व के रंग तस्वीरों के संग: -
चाय की चुस्की लेकर मतदान का निशान दिखाते मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में एक बूथ पर सुबह से लाइन में लगे लोगों ने मतदान कर राहत की सांस ली। इसके बाद सभी ने नजदीक बने स्टॉल पर चाय की चुस्की ली।
पिता को पीठ पर लेकर मतदान के लिए पहुंचा बेटा
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल, सपा-बसपा-रालोद गठबंधन से हाजी याकूब कुरैशी और कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल के बीच है। इस सीट पर मेरठ शहर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, किठौर और हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में मतदान करने पहुंचा परिवार
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल समेत शहर के कई शख्सियत अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। मेरठ के गठबंधन प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी ने भी परिवार के साथ मतदान किया।
विज्ञापन
मतदान करने पहुंचे बीमार मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कई क्षेत्रों में मतदान के दिन बीमार लोग भी पीछे नहीं रहे। यहां पैरालाइज्ड मरीज और बीमार महिला भी व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचीं। डीएन इंटर कॉलेज को मॉडल बूथ बनाया गया है। यहां सिविल डिफेंस के लोग दिव्यांगों को व्हील चेयर पर बैठाकर वोट डलवा रहे है। जिसे 'दिव्यांग रथ' नाम दिया गया है।