{"_id":"69f2307172465602760dc081","slug":"goldsmith-arrested-along-with-two-youths-for-house-theft-meerut-news-c-72-1-mct1011-152570-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर में चोरी करने वाले दो युवक समेत सुनार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर में चोरी करने वाले दो युवक समेत सुनार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र में आरोपी भतीजे निखिल उर्फ विशू ने अपने साथी रोनित के साथ मिलकर चाची विजय लक्ष्मी के घर में 18 अप्रैल की रात सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। पुलिस ने बुधवार को दोनों के अलावा चोरी का सामान खरीदने वाले रशीद नगर निवासी सुनार कामिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पोदीवाड़ा सराय बहलीन निवासी विजय लक्ष्मी सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके पति अर्जुन सिंह नगर निगम में संविदा सफाई कर्मचारी हैं। 18 अप्रैल की रात उनका भतीजा निखिल उर्फ विशू व रोनित छत के रास्ते उनके कमरे में घुस आए थे। आरोपियों ने अलमारी में रखे करीब 1500 रुपये, झुमकी, कुंडल, हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां और चेन चोरी कर ली थी। पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई थी। पुलिस ने भतीजे व उसके साथी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि चोरी किए गए आभूषण उन्होंने भगत सिंह मार्केट स्थित सुनार को बेच दिए थे। इसके बाद पुलिस ने सुनार कामिल को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने चोरी के रुपयों में से 50 हजार में एक आईफोन खरीदा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से फोन के अलावा 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos