फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Her husband kept her under the influence of intoxicants and threatened to circulate obscene videos of her.

Meerut News: पति नशे में रखता था, अश्लील विडियो बनाकर प्रसारित करने की देता था धमकी

Mon, 17 Aug 2026 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Her husband kept her under the influence of intoxicants and threatened to circulate obscene videos of her.
खुशाली की मौत में पति पर गंभीर आरोप
विज्ञापन


क्लीनिक पर पहुंचकर मायके पक्ष का आरोप
-पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया, नहीं देने पर अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की दी धमकी

सीओ दौराला और पल्लवपुरम थाना प्रभारी ने घटना स्थल पर सोमवार को फिर से किया निरीक्षण


संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीपुरम(मेरठ )। रॉयल पार्क एक्सटेंशन निवासी चिकित्सक खुशाली की मौत के मामले में बीएसएफ में तैनात दरोगा पिता जगदेव और भाई रजत ने मृतका के पति मयंक पर उसके नाम पर करीब 10 से 12 लाख रुपये के 15 लोन कराने और मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि रकम नहीं देने पर मयंक अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देता था। इसके अलावा वैवाहिक जीवन के दौरान उत्पीड़न मारपीट और खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका खुशाली के भाई रजत ने बताया कि काशीपुर और सोनीपत में उनके बहनोई मयंक के खिलाफ चेक बाउंस के मामले दर्ज हैं। मृतका के पिता जगदेव सिंह और भाई के मुताबिक 14 जनवरी 2026 को शादी के बाद से 29 जुलाई तक खुशाली ससुराल में रही। पति द्वारा मारपीट किए जाने के बाद वह मायके पल्लवपुरम फेज-1 की रॉयल एक्सटेंशन कॉलोनी आ गई थी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही मयंक खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर देता था जिससे खुशाली अक्सर नींद में रहती थी। कई बार बातचीत के दौरान उसके मुंह से झाग आने की बात भी परिवार ने कही है। उनका कहना है कि उस समय उन्हें इसकी वजह समझ नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई रजत के अनुसार, मयंक लोन के कागजात पर हस्ताक्षर करने तथा मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाता था। रकम नहीं देने पर अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने का भी आरोप है। परिवार का कहना है कि खुशाली ने ये बातें अपने मायके वालों को बताई थीं।
पिता ने आरोप लगाया कि मयंक ने खुशाली के नाम पर करीब 10 से 12 लाख रुपये के 15 लोन करा रखे हैं। उन्होंने पति और उसके परिजनों खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। यह भी बताया कि मयंक बीएमएस चिकित्सक है लेकिन वर्तमान में कहीं नौकरी नहीं करता। उसके पिता हरेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस से दरोगा पद से सेवानिवृत्त हैं जिनके नाम की मयंक धमकी देता था।
क्लीनिक के कैमरे खराब मिले
सोमवार को सीओ दौराला शिव ठाकुर और एसओ पल्लवपुरम भरत सारस्वत घटनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने मायके पक्ष की मौजूदगी में जांच की। पुलिस ने घटनास्थल के बाहर लगे एक अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए मगर वह खराब थे। अब क्लिनिक के आसपास स्थित शोरूम सहित अन्य स्थानों पर लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मयंक अथवा और कौन-कौन क्लिनिक पहुंचे।
वर्जन--





सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि प्रकरण में निष्पक्ष जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को तलाश की जा रही है, जल्द ही पति को गिरफ्तार किया जाएगा।

--------
यह था मामला--

रविवार 16 अगस्त की सुबह 6.23 बजे खुशाली रॉयल पार्क एक्सटेंशन कॉलोनी स्थित घर से पल्हैड़ा फ्लाईओवर के पास फेस-2 की सर्विस रोड स्थित अपने क्लीनिक के लिए निकली थी। बाद में मां तथा अन्य परिजनों ने फोन किया मगर जवाब नहीं मिला। इसके बाद 8:30 बजे भाई रजत पत्नी और अन्य लोगो के साथ क्लिनिक पहुंचे। कमरे का दरवाजा बंद मिलने पर उसे तोड़ा गया जहां छत के पंखे में बंधी चुनरी के फंदे में खुशाली का शव लटका मिला। दोनों हाथ आगे की ओर बंधे हुए थे। इसके बाद मायके पक्ष ने पति मयंक और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पिता बीएसएफ में दरोगा जगदेव सिंह की तहरीर पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed