फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नशा कराने वाले डगआउट का मालिक व मैनेजर गिरफ्तार, पुलिस की हुई किरकिरी तो हुक्का बार पर लगाया ताला

Sun, 09 Aug 2020 11:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Aug 2020 11:08 AM IST
सार

  • शास्त्रीनगर में हुक्का बार चलाकर नाबालिग लड़के-लड़कियों को नशा कराने का मामला

विज्ञापन
Hookah bar dugout owner and manager arrestedin meerut, police sealed the area
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के शास्त्री नगर में हुक्का बार चलाकर नाबालिग लड़कों और लड़कियों को नशा कराने वाले डगआउट के मालिक और मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पुलिस अभी पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह नशे का सामान कहां से लाते थे। इस मामले में नौचंदी पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह लगा है।

Hookah bar dugout owner and manager arrestedin meerut, police sealed the area
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

गढ़ रोड स्थित शास्त्री नगर में डगआउट रेस्टोरेंट के हुक्का बार में नाबालिग दो लड़कियों के साथ एक युवक के हुक्का पीते हुए का शुक्रवार को वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस की किरकिरी हुई तो वह डगआउट में ताला लगाकर आ गई।
 
Hookah bar dugout owner and manager arrestedin meerut, police sealed the area
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि डगआउट रेस्टोरेंट में अनलॉक होने के बावजूद हुक्का बार चल रहा था। जहां पर अक्सर लड़के लड़कियां आते हैं और वहां नशा करते हैं। अधिकांश लड़के व लड़कियां नाबालिग बताए गए हैं। यह हुक्का बार पुलिस की साठगांठ से चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hookah bar dugout owner and manager arrestedin meerut, police sealed the area
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को भी डगआउट की शिकायत पुलिस के पास पहुंची थी, जिस पर पुलिस ने महज खानापूर्ति की। सोशल डिस्टेंस में चालान करके डगआउट को फिर हुक्का बार चलाने की अनुमति दे दी थी। इस मामले में शनिवार को एडीजी और आईजी ने संज्ञान लेते हुए तुरंत बड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Hookah bar dugout owner and manager arrestedin meerut, police sealed the area
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

नौचंदी थाने की पुलिस ने डगआउट के मालिक सुमित चौधरी पुत्र राजवीर निवासी गांव छाबड़िया सरधना और मैनेजर अविनाश पुत्र मनोज कुमार निवासी शिव शक्ति विहार भावनपुर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि डगआउट के मालिक और मैनेजर के खिलाफ नौचंदी थाने में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed