फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रदूषण से निजात चाहिए तो सर्दी के मौसम में इन खास पौधों से बढ़ाएं घर-आंगन की खूबसूरती

Sun, 11 Nov 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 11 Nov 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
Indore plants will control pollution with enhancing  the beauty of your garden
मेरठ न्यूज

गर्मी के बाद मौसम में ठंडक का अहसास घुलने लगा है। बदलता मौसम केवल खानपान, पहनावा और नियमित दिनचर्या बदलने का ही संकेत नहीं देता। अब पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बगिया में बदलाव करने का वक्त है। फूल खिलने के लिए सबसे मुफीद मौसम में बगिया को संवरने के लिए तैयार करें। ऐसे पौधों को चुनाव करें जो प्रदूषण को रोकने में मदद करें और घर की आबो हवा को साफ सुथरा रखें।



 
Indore plants will control pollution with enhancing  the beauty of your garden
मेरठ न्यूज

नए पौधे बगीचे में शामिल करें। जो इस आने वाले दो महीने बाद रंगीन फूल उगाएं। साथ ही मनपसंद किचन गार्डन लगाएं। जिसमें टमाटर, मिर्च, धनिया, कढ़ी पत्ता, बेसिल्स, बैंगन, गोभी, हरी पत्तेदार सब्जियां आराम से तैयार हो सकें। 

Indore plants will control pollution with enhancing  the beauty of your garden
मेरठ न्यूज

शहर में नर्सरियों में लोग नए पौधे लेने पहुंच रहे हैं। इसमें फूलों के पौधों के साथ ही प्रदूषण कम करने वाले पौधों की मांग बढ़ी है। पिटुनिया, पैंजी, गजे़निया, डॉगफ्लोअर, विन्का, कार्नेशन, जरेनियम, लीलियम, ट्रोनिया, बरवीना, मुरकेश, जरबेरा, क्लैंचो, गुलदावरी अभी लगाए जा सक ते हैं।  पूना के पौधे ग्रेफटोविश, ब्लूवर्ड, हवेसिया, गेस्टेरिया, एंथोरियम, डफन, एग्लोनिमा लिपिस्टक पौधों की भी विशेष मांग है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore plants will control pollution with enhancing  the beauty of your garden
मेरठ न्यूज
इन पौधों की खूबियां हैं निराली
 

हवा को फिल्टर कर उसमें से सारे प्रदूषण को सोखने का काम पौधे भी करते हैं। अरीका पाम ऐसा पौधा है जो घर के भीतर सारी कार्बन डाई ऑक्साइड को ऑक्सीजन में तब्दील करता है। एक बेहतरीन इनडोर प्लांट है। जिसे किसी भी कमरे में रख सकते हैं। लेडी पाम अच्छा एयर प्यूरीफायर है। स्नैक प्लांट हवा से नाइट्रोजन ऑक्साइड, बेंजीन, टोल्यूनि व ट्राईक्लोरोएथिलीन को सोख लेता है। 


 
विज्ञापन
Indore plants will control pollution with enhancing  the beauty of your garden
मेरठ न्यूज

ज़रबेरा डेज़ी एक सुंदर पौधा है जो कार्बन डाई ऑक्साइड व बेंजीन को सोखता है। इंग्लिश आइवोरी हवा के प्रदूषण को सोखकर शुद्ध हवा देता है। बैंबू पाम छोटा और बड़ा दो आकार में होता है, बॉस्टन फर्न बड़े आकार का पौधा है जो हवा को शुद्ध करता है। नीम का पौधा भी हवा शुद्धिकरण करता है। बेसिल्स और तुलसी को हर्ब के रूप में प्रयोग करें। केला, कनेर का वृक्ष भी हवा शुद्ध करता है। ये पौधे 24 घंटे ऑक्सीजन देते हैं। जबकि अन्य पौधे 12 घंटे ही ऑक्सीजन देते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed