सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Israel-Iran War: Fight for gas cylinders in Meerut, uproar and squabbles at agencies

Israel-Iran War: मेरठ में गैस सिलिंडर के लिए मची मारामारी, एजेंसियों पर हंगामा और नोकझोंक, कालाबाजारी जोरों पर

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 13 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: इंडेन गैस के सर्वर पर नो बुकिंग के बाद कई एजेंसियों पर भीड़ उमड़ पड़ी। बिना खाए-पिए दिन भर लाइन में लगकर लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। फिर भी गैस नहीं मिली तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। वहीं डीएम ने एक बार फिर से गैस की कमी न होने की बात कही है। 

Israel-Iran War: Fight for gas cylinders in Meerut, uproar and squabbles at agencies
सदर हनुमान चौक स्थित पासी गैस एजेंसी पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंडेन गैस के सर्वर पर नो बुकिंग के बाद बृहस्पतिवार को सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लंबी कतारें लग गईं। दिनभर उपभोक्ता बिना खाए-पिए घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। घंटों इंतजार के बाद भी सिलिंडर न मिलने पर कई एजेंसियों पर नोकझोंक के बाद जमकर हंगामा हुआ। जनता का गुस्सा फूटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। उधर, डीएम वीके सिंह ने एक बार फिर जिले में सिलिंडर की कमी न होने का दावा किया। प्रशासन ने चेताया कि किसी तरह की अफवाहों से बचें। अगर सिलिंडर की कालाबाजारी पकड़ी गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

 

Israel-Iran War: Fight for gas cylinders in Meerut, uproar and squabbles at agencies
नौचंदी मैदान में गैस के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : अमर उजाला
परतापुर थाना क्षेत्र के पुट्ठा रोड स्थित ब्रह्म ज्योति गैस एजेंसी, गगोल रोड स्थित इंडेन गैस की बाल सुंदरा गैस एजेंसी और मोहिद्दीनपुर स्थित भारत गैस की वर्धमान गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। सैकड़ों की संख्या में सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी लाइन होने के चलते कई उपभोक्ता आपस में भिड़ते नजर आए। इस दौरान कई जगह नोकझोंक और जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Israel-Iran War: Fight for gas cylinders in Meerut, uproar and squabbles at agencies
गैस लेने के लिए आपस में उलझते लोग। - फोटो : अमर उजाला
कतार में खड़े लोगों के बीच कई बार कहासुनी हुई और कुछ स्थानों पर धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। उपभोक्ताओं का आरोप था कि गैस एजेंसी के कर्मचारी कुछ प्रभावशाली लोगों को अधिक रेट पर सिलिंडर उपलब्ध करा रहे हैं। जबकि, आम जनता को कई दिनों तक एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कालाबाजारी करने वाले गैस एजेंसियों से मिलीभगत कर ऊंचे दामों पर सिलिंडर घर-घर पहुंचा रहे हैं। 
 

इसी को लेकर वर्धमान गैस एजेंसी के बाहर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और हंगामा शुरू हो गया। हंगामा देख एजेंसी संचालक ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और गैस वितरण व्यवस्था को दोबारा सुचारू कराया। उधर, कॉमर्शियल गैस की सप्लाई बाधित होने से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों की परेशानी भी बढ़ गई है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि प्राथमिकता घरेलू गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने की है, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी लोगों को समझाकर शांत किया गया।
 

गैस की किल्लत से परिषदीय स्कूलों में मिड डे मील प्रभावित
दौराला विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में गैस की किल्लत के कारण मिड डे मील बंद होने की कगार पर है। रसोई गैस की उपलब्धता कम होने से विद्यालयों को सिलिंडर जुटाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

भराला स्थित प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज शशि कौशिक ने बताया कि मिड डे मील बनाने के लिए उन्हें 1350 रुपये में घरेलू सिलिंडर खरीदना पड़ा। सामान्य स्थिति में सिलिंडर आसानी से उपलब्ध हो जाता था, लेकिन इन दिनों बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में विद्यालयों में भोजन बनाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि यदि समय पर गैस उपलब्ध नहीं होती है तो बच्चों के लिए मिड डे मील बनाना प्रभावित हो सकता है। क्षेत्र के अन्य विद्यालयों की स्थिति भी इसी तरह बनी हुई है। कई स्कूलों के रसोइयों को बाजार से महंगे दामों पर सिलिंडर खरीदने पड़ रहे हैं।
 

ये बोले डीएम
जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। पंजीकृत उपभोक्ता अपनी बारी पर गैस की बुकिंग करें। फीडबैक आ रहा है कि लोग अपने घर में सिलिंडर भरा होने के बाद भी खत्म होने के अंदेशे में गैस एजेंसियों पर जाकर भीड़ लगा रहे हैं। गैस डीलर्स व डीएसओ को टीम लगाकर कालाबाजारी रोकने के कड़े निर्देश दिए हैं। गैस की बिक्री निर्धारित दाम पर ही हो। कोई भी गैस की बेवजह जमाखोरी न करें। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह में ना आए। जरूरत होने पर गैस एजेंसी जाए। ठेले-रेहड़ियों पर घरेलू सिलिंडर का प्रयोग रोकने को जिला पूर्ति अधिकारी को कड़े निर्देश दिए गए हैं। छापेमारी करके इसे रोका जाए। 
- डॉ. वीके सिंह, जिलाधिकारी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed