सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Israel-Iran War: There is a race to book gas in Meerut, DM said - do not panic, we have enough stock

Israel-Iran War: मेरठ में गैस बुकिंग कराने को मची होड़, डीएम बोले- घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 10 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध का असर सामने आने लगा है। वेस्ट यूपी के कई जिलों में कमर्शियल गैस सिलिंडर की बुकिंग बंद कर दी गई है। घरेलू सिलिंडरों की कालाबाजारी भी हो रही है। ऐसे में लोगों में गैस बुकिंग कराने को अफरातफरी का आलम है। 

Israel-Iran War: There is a race to book gas in Meerut, DM said - do not panic, we have enough stock
गैस सिलिंडर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध का असर गैस संकट के रूप में सामने आ रहा है। 25 दिन के अंतराल पर घरेलू गैस की बुकिंग का नियम आने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। ऑनलाइन गैस सिलिंडर बुक करने की होड़ सी मच गई है। इससे गैस कंपनियों के सर्वर डाउन होने लगे हैं। गैस एजेंसियों पर लाइन लगने लगी है। लोगों का कहना है कि बुकिंग के बाद भी गैस मिलने में देरी हो रही है। उधर, जिला प्रशासन ने घरेलू गैस की कमी से इन्कार किया है। डीएम डॉ. वीके सिंह ने गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Trending Videos

 

Israel-Iran War: There is a race to book gas in Meerut, DM said - do not panic, we have enough stock
मेरठ के डीएम वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जिले में लगभग 80 गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलिंडर बुक कराने के लोगों में मारामारी मची है। देहात और शहरों में सिलिंडर बुक कराने को लेकर लोग गैस एजेंसियों पर जा रहे हैं। मंगलवार को गढ़ रोड समेत कई एजेंसियों पर लोगों की भीड़ पहुंच गई। लोगों का कहना था कि बुकिंग के बाद भी सिलिंडर देरी से मिल रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अजंता कॉलोनी निवासी गृहिणी अनिता का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी गैस मिलने में समस्या आ रही है। मेरठ गैस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नमो जैन का कहना है कि अभी घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस सप्लाई की जा रही है। माहौल से घबरा कर लोग बेवजह अधिक बुकिंग करने में जुटे हैं। लोगों में ज्यादा डर गहराया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। केवल गैस कंपनियां बयान जारी कर रही है।
 

बुकिंग बढ़ने से सर्वर हो रहे डाउन
गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि अभी घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। सप्लाई भी निरंतर की जा रही है। सरकार ने बुकिंग के 25 दिन बाद ही नया सिलिंडर बुक करने का नियम लागू किया है। इससे घबराकर लोगों में बुकिंग करने की होड़ मच गई है। इसका सीधा असर कंपनियों के सर्वर पर पड़ा और वे डाउन हो गए। सर्वर डाउन होने पर बुकिंग नहीं होने से घबराए लोग एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। सर्वर डाउन होने से भी पहले बुक हुए सिलिंडर पहुंचने में समस्या आ रही है। घरेलू गैस को लेकर लोग बेवजह परेशान हो रहे हैं।
 

बंद कनेक्शन भी चालू कराने पहुंच रहे लोग
गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि कई लोगों के गैस कनेक्शन कई साल से बंद चल रहे थे। अब घरेलू गैस को लेकर पैदा हुए भ्रम के बीच लोग उन कनेक्शनों को चालू कराने एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। इससे भी सर्वर पर लोड पड़ रहा है और लोगों के बंद कनेक्शन चालू नहीं हो रहे हैं। एजेंसियों पर ऐसे लोगों की भीड़ भी जुट रही है।
 

ये बोले डीएम
घरेलू गैस को लेकर लोग भ्रम में ना आएं। गैस एजेंसी संचालक और आम जनता अनावश्यक रूप से गैस की जमाखोरी ना करे। गैस की कहीं कोई कमी नहीं है। लोगों को निर्धारित दाम पर ही गैस मिलती रहेगी। 
- डॉ. वीके सिंह, जिलाधिकारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed