{"_id":"6a6857ff50d3636bb30d6597","slug":"kanwar-yatra-dj-setups-exceeding-12-feet-in-height-will-be-dismantled-in-modipuram-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: 12 फीट से ज्यादा हुई डीजे की ऊंचाई तो मोदीपुरम में कटवाया जाएगा; इस तरह के गानों पर लगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: 12 फीट से ज्यादा हुई डीजे की ऊंचाई तो मोदीपुरम में कटवाया जाएगा; इस तरह के गानों पर लगी पाबंदी
Tue, 28 Jul 2026 12:49 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:49 PM IST
सार
Meerut News: चौधरी चरण सिंह विवि के सभागार में डीएम और एसएसपी ने तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विवि में बैठक करते डीएम और एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की ऊंचाई 12 फीट और आवाज 75 डेसीबल से अधिक नहीं होनी चाहिए। निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी। मोदीपुरम फ्लाईओवर पर इसकी चेकिंग होगी और ऊंचाई अधिक होने पर डीजे कटवाया या छोटा करा दिया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी डीजे की आवाज का डेसीबल चेक करेंगे।
विज्ञापन
सीसीएसयू के सभागार में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
यह निर्देश एसएसपी अविनाश पांडेय ने सीसीएस विश्वविद्यालय के हॉल में आयोजित ब्रीफिंग में दिए। इसमें जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, जिले के पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, एसडीएम, एसीएम और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ही कांवड़ यात्रा में ड्यूटी देने वाले अधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल रहे। इस दौरान कांवड़ यात्रा की सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा पर चर्चा हुई। शिविर व्यवस्था, मार्गों की सुगमता और विभागीय समन्वय की समीक्षा की गई। कानून-व्यवस्था और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि डीजे सेटअप की अधिकतम ऊंचाई जमीन से 12 फीट तक सीमित की गई है। जातिवादी, किसी समुदाय को ठेस पहुंचाने वाले और आपत्तिजनक संगीत बजाने पर प्रतिबंध है। झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित दूसरे राज्यों से आने वाले डीजे संचालकों और शिविर आयोजकों को इन नियमों के संबंध में नोटिस दिए गए हैं। उनसे फोन पर भी वार्ता की गई है।
बताया कि पुलिस लाइन में 24/7 इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। यहां सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। लगभग 1,500 सीसीटीवी से क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। इनमें से 400 कैमरे एआई से लैस हैं। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में हवाई निगरानी के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। इससे छतों से कांवड़ मार्ग पर आपत्तिजनक वस्तु फेंकने की घटनाओं को रोका जा सकेगा। विभिन्न मार्गों का भौतिक निरीक्षण किया गया है। तत्काल मरम्मत के लिए संबंधित विभागों को इसकी जानकारी दे दी गई है। हर एक गड्ढे और बिजली के खंभे की मैपिंग की गई है।
सोशल मीडिया की निगरानी शुरू
एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस टीम नजर रख रही है। कांवड़ यात्रा हैशटैग के साथ की गईं पोस्टों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भ्रामक जानकारी, अफवाह, आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को पर कार्रवाई की जाएगी।
घाटों पर किए सुरक्षा के बंदोबस्त
एसएसपी का कहना है कि सभी घाटों, नहरों और पुलों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। भोला झाल, सलावा और नानू जैसे प्रमुख स्थानों पर गोताखोरों को तैनात किया गया है।

ढाबों का किया जा रहा निरीक्षण
जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें स्थानीय ढाबों और भोजनालयों का लगातार निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने भोजनालयों को खाद्य गुणवत्ता के सख्त मानकों को बनाए रखने और नेमप्लेट तथा क्यूआर (क्यूआर) कोड की दृश्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी की भावनाएं आहत करने वाला भोजन रखने से मना किया गया है। पुलिस टीम भी अपने स्तर से ढाबों आदि की जांच कर रही है।

कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने सोमवार को थाना परतापुर क्षेत्र के कांवड़ मार्ग और औघड़नाथ मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी भी जांची और उन्हें ब्रीफ किया। कांवड़ यात्रियों से कुशलक्षेम पूछी और उन्हें जलपान भी कराया। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने क्षेत्राधिकारी सरधना के साथ गंग नहर पटरी कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और कांवड़ शिविरों पर पुलिस व्यवस्था जांची गई।
ये भी देखें...
West UP Weather: मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत व शामली में जोरदार बारिश, ऐसा रहेगा 24 घंटे तक मौसम