{"_id":"6a6751838556d533c0039d1a","slug":"kargil-vijay-diwas-celebrated-with-great-enthusiasm-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113011-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: धूमधाम से मनाया कारगिल विजय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: धूमधाम से मनाया कारगिल विजय दिवस
विज्ञापन
कृषक इण्टर कालिज में 73 यूपी बटालियन द्वारा कारगिल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित एन सी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। संयोजक प्रदेश प्रचार प्रमुख डॉ. हरेंद्र चौधरी और आयोजक प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी व पूर्व प्रबंधक अनुराग दुबलिश रहे।
मुख्य अतिथि अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित मेजर जनरल वीके तिवारी, कर्नल रणवीर सिंह मलिक, प्रदेश सचिव कैप्टन अमर सिंह और सूबेदार करतार सिंह का स्वागत गौरव पटका, पुष्प गुच्छ एवं सिंदूर का पौधा भेंट कर किया। डॉ. हरेंद्र चौधरी ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडे के योगदान को याद किया।
कर्नल रणवीर सिंह मलिक ने छात्रों को अनुशासन और कड़े परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल वीके तिवारी ने ऑपरेशन मेघदूत व ऑपरेशन विजय की गाथाएं सुनाते हुए कहा कि युवा रील नहीं, रियल की बात करें और अच्छे इन्सान बनें। उन्होंने सियाचिन में 800 हेलीकॉप्टर की सेफ लैंडिंग सहित अपने सैन्य अनुभवों को साझा किया। संचालन निपेंद्र कुमार भटनागर व वंशिका ने किया।
विज्ञापन
दूसरी ओर, कृषक इंटर कॉलेज के बहुद्देशीय सभागार में 73 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल शैली मलहोत्रा के निर्देशन व उप कमान अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल के पर्यवेक्षण में शहीदों को नमन कार्यक्रम का आयोजन कर कारगिल विजय दिवस मनाया। सूबेदार चिन्मय दास के संचालन में उप कमान अधिकारी ने कैडेट्स को कारगिल विजय दिवस का महत्व बताया। प्रोजेक्टर के माध्यम से भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य व पराक्रम का प्रसारण दिखाया। कैडेट्स ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट चंद्रप्रताप सिंह, लेफ्टिनेंट मोहित शर्मा, द्वितीय अधिकारी शिवम त्यागी, सूबेदार मेजर कुलविंदर सिंह, स्टाफ एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।