सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Chunav Result news, coalition created a tackle in the way of Modi lahar in west UP

पश्चिम में मोदी लहर के रास्ते में इस बार गठबंधन बना दीवार, सूबे में गंवाई सात सीटें

बृजेश चौहान, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 24 May 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result news, coalition created a tackle in the way of Modi lahar in west UP
बसपा प्रत्याशी फजलुर्रहमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर, मेरठ, और मुरादाबाद मंडल में मोदी लहर के रास्ते में इस बार गठबंधन दीवार बन गया। सात सीटेें भाजपा ने इस क्षेत्र में गंवाई हैं, जिनमें मुरादाबाद मंडल सभी छह सीटें शामिल हैं। सहारनपुर मंडल की तीन सीटों में एक सीट गठबंधन ने जीत दर्ज की है।

Trending Videos


मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ में भी बहुत कम अंतर से भाजपा जीत पाई। मतगणना के आखिरी दौर तक उतार चढ़ाव बना रहा। भाजपा जिन सीटों पर जीतीं, उनपर जीत का अंतर कम हुआ, साथ ही वोट प्रतिशत भी कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 2014 में भाजपा ने इस क्षेत्र में विपक्षी दलों का सफाया कर दिया था। दंगों के बाद हुआ ध्रुवीकरण, मोदी लहर के साथ विपक्षी दलों का अलग-अलग लड़ना और वोट बंटना भी एक वजह थी। इस बार भी चुनाव मोदी पर ही केंद्रित था, एयर स्ट्राइक और राष्ट्रवाद का मुद्दा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था।

इसके मुकाबले के लिए मुस्लिम, दलित और जाट का मजबूत समीकरण लेकर सपा, बसपा और रालोद गठबंधन चुनाव मैदान में उतरा था। इस समीकरण के बल पर कड़ी चुनौती भी गठबंधन ने इस क्षेत्र में भाजपा को दी। मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल की 14 सीटों में आधी सात सीटों पर गठबंधन का कब्जा रहा।

सहारनपुर, नगीना, बिजनौर और अमरोहा सीट पर बसपा ने जीत दर्ज की। मुरादाबाद, रामपुर और संभल पर सपा ने जीत हासिल की। मुजफ्फरनगर और मेरठ सीट पर भी भाजपा की जीत का अंतर बहुत रहा। मुजफ्फरनगर सीट  6526 और मेरठ में 4729 मतों के अंतर से ही भाजपा जीत पाई। 2014 में मुजफ्फरनगर में भाजपा चार लाख मतों के अंतर से जीती थी। मेरठ में भी भाजपा की जीत का अंतर दो लाख से अधिक रहा था।

बागपत में भी मुकाबला काफी कड़ा रहा। यहां भाजपा के सत्यपाल सिंह ने गठबंधन प्रत्याशी रालोद के जयंत चौधरी 23128 मतों के अंतर से हराया। यहां भी जीत का अंतर कम हुआ है। 2014 में यह सीट भाजपा ने दो लाख 23 हजार मतों के अंतर से जीती थी। तब चौधरी सत्यपाल सिंह ने चौधरी अजित सिंह को हराया था। गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कैराना और बुलंदशहर में ही भाजपा ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed