सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Machhra Cow Shelter Center closed following administration's order.

Meerut News: प्रशासन के आदेश पर माछरा गो आश्रय केंद्र बंद किया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Machhra Cow Shelter Center closed following administration's order.
विज्ञापन
- समस्त गायों को खरखौदा स्थित नंगला पातू गोआश्रय केंद्र पर भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। माछरा गांव स्थित अस्थायी गोआश्रय केंद्र को खरखौदा स्थित नंगला पातू गोआश्रय केंद्र पर स्थानांतरित किया गया है।
ब्लॉक माछरा के पास पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बने अस्थायी गो आश्रय केंद्र में करीब 40 गायें थी जिनका भूसा, चारा, पानी आदि के लिए एक कर्मचारी की तैनाती की गई थी। गो आश्रय केंद्र की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र सिंह को दी हुई थी। गोवंश की देखरेख में पशु चिकित्सक माछरा अमरदीप सिंह कर रहे थे। शनिवार को सभी गायों को खरखौदा ब्लॉक के गांव नंगला पातू स्थित गो आश्रय केंद्र पर स्थानांतरित कर दिया गया।
एडीओ पंचायत विक्रांत त्यागी ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार जिस गो आश्रय केंद्र पर 100 से कम गायें हैं, उस गोआश्रय केंद्र को पास के अधिक गाय वाले गोेआश्रय केंद्र पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके तहत सभी गायें खरखौदा ब्लॉक स्थित गो आश्रय केंद्र पर भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पूनम भूदेव शर्मा ने बताया कि माछरा स्थित गोआश्रय केंद्र पर गायों की रहने व खाने की व्यवस्था, मृत गायों को दफनाने, गोबर के उचित उपयोग, भूसा आदि की उचित व्यवस्था नहीं थी। इस संबंध में उन्होंने सीडीओ मेरठ को कई बार ज्ञापन दिया था कि इस गो आश्रय केंद्र को बंद कर दिया जाए। जिस पर कार्रवाई हुई और प्रशासन ने सभी गायों को स्थानांतरित करते हुए खरखौदा ब्लॉक के गो आश्रय केंद्र पर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed