फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mawana Tiranga Yatra: ‘Maa Tujhe Pranam’ Rally Fills City With Patriotic Spirit

Meerut: मवाना में ‘मां तुझे प्रणाम’ तिरंगा यात्रा, व्यापारियों से लेकर स्कूली बच्चों तक ने लिया हिस्सा

Thu, 13 Aug 2026 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Aug 2026 12:05 PM IST
सार

मवाना में ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत निकली तिरंगा यात्रा में व्यापारी, सामाजिक संगठनों के लोग, राजनीतिक कार्यकर्ता और स्कूली बच्चे शामिल हुए। तहसील परिसर से शुरू हुई यात्रा सुभाष चौक पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया।

विज्ञापन
Mawana Tiranga Yatra: ‘Maa Tujhe Pranam’ Rally Fills City With Patriotic Spirit
मवाना में तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मवाना में अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में व्यापारी, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया।

विज्ञापन

तहसील परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा 
‘मां तुझे प्रणाम’ तिरंगा यात्रा का शुभारंभ तहसील परिसर से हुआ। एसडीएम संतोष कुमार और सीओ पंकज लवानिया ने यात्रा को रवाना किया। इसके बाद यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए सुभाष चौक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।यात्रा में शामिल लोगों में तिरंगे को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोग देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े।

विज्ञापन

Mawana Tiranga Yatra: ‘Maa Tujhe Pranam’ Rally Fills City With Patriotic Spirit
मवाना में तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
तिरंगा यात्रा में व्यापारियों के साथ विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। पूरे रास्ते देशभक्ति का माहौल नजर आया।

सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। व्यापारियों ने भी यात्रा में उत्साह के साथ सहभागिता की।

Mawana Tiranga Yatra: ‘Maa Tujhe Pranam’ Rally Fills City With Patriotic Spirit
मवाना में तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

स्कूली बच्चों ने बढ़ाया यात्रा का उत्साह
तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों की मौजूदगी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर कतारबद्ध होकर यात्रा में शामिल हुए। उनके चेहरों पर देशभक्ति का उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।

यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प भी लिया। तिरंगे के साथ बच्चों और अन्य प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों से माहौल को उत्साह से भर दिया।

‘मां तुझे प्रणाम’ का संदेश दे रही तिरंगा यात्रा
अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और नई पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों से जोड़ना है। मवाना में निकली तिरंगा यात्रा ने एकता, भाईचारे और देशभक्ति का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed