{"_id":"69f3505d1b068c8740017e0f","slug":"meerut-16-year-old-girl-harassed-eight-months-pregnant-secret-revealed-neighboring-youth-arrested-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, 8 माह की गर्भवती होने पर खुला राज, बच्चे का बाप कौन; जानकर दंग हुए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, 8 माह की गर्भवती होने पर खुला राज, बच्चे का बाप कौन; जानकर दंग हुए परिजन
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Two arrested: कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र निवासी किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद किशोरी के गर्भवती होने की बात बताई, तो परिजन सदमे में आ गए। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके मंडप संचालक दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
विस्तार
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय किशोरी आठ माह की गर्भवती पाई गई। पेट में तेज दर्द होने पर जब परिजनों ने उसे चिकित्सक को दिखाया, तब चौंकाने वाला खुलासा हुआ। किशोरी ने बताया कि मोहल्ला निवासी संदीप ने एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर संदीप और एक मंडप संचालक महेंद्र प्रताप के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला और उसके पति मजदूरी करते हैं और उनकी 16 वर्षीय बेटी घर पर ही रहती है। लगभग एक सप्ताह पूर्व बेटी के पेट में असहनीय दर्द उठा। परिजनों ने उसे एक चिकित्सक को दिखाया। जांच के बाद पता चला कि किशोरी आठ महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह खबर सुनकर किशोरी के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जब पूछताछ की गई, तो किशोरी ने रोते हुए बताया कि संदीप नाम का युवक, जो फेरी लगाने का काम करता है, पिछले करीब डेढ़ साल से उसे बहला-फुसलाकर संबंध बना रहा था। किशोरी के अनुसार, विरोध करने पर संदीप ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि संदीप पिछले एक साल से लगातार किशोरी को सेलिब्रेशन मंडप में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। संदीप को किशोरी के परिजन जानते थे। ये काम संदीप ने किया है, ये जानकर वे दंग रह गए। इस घिनौने कृत्य में मंडप संचालक महेंद्र प्रताप की भी मिलीभगत का आरोप है, जो आरोपी संदीप का जानकार बताया जा रहा है।
पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। कंकरखेड़ा पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी संदीप और मंडप संचालक महेंद्र प्रताप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि बृहस्पतिवार को किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पल्लवपुरम में छेड़छाड़ का एक अन्य मामला आया सामने
इसी बीच, पल्लवपुरम थाना क्षेत्र से भी छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने पल्लवपुरम निवासी युवक अंकुर पर लगातार छेड़छाड़ करने और पीछा करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी अक्सर उसके घर के बाहर घूमता रहता है और उसका पीछा करता है। कई बार वह अपने साथियों के साथ मिलकर उसे परेशान करता है और विरोध करने पर गाली-गलौज व हाथापाई पर उतर आता है। युवती की मां द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ भी अभद्रता की और धमकी दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें....
सेंट्रल मार्केट में हंगामा: नोटिस चिपकाने पहुंची आवास विकास टीम का विरोध, महिलाओं ने लगाए नारे-वापस जाओ