{"_id":"69f48e07111697f3870fc309","slug":"meerut-cbi-raid-lasted-19-hours-on-cghs-office-took-ad-health-and-his-driver-to-ghaziabad-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सीजीएचएस कार्यालय पर 19 घंटे चली सीबीआई की रेड, एडी हेल्थ व उनके ड्राइवर को ले गई गाजियाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सीजीएचएस कार्यालय पर 19 घंटे चली सीबीआई की रेड, एडी हेल्थ व उनके ड्राइवर को ले गई गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 01 May 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार
सीबीआई ने मेरठ के सूरजकुंड पर स्थित सीजीएचएस कार्यालय पर छापा मारा। एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ डॉ. नताशा वर्मा को साथ लेकर गंगानगर पी ब्लॉक स्थित आवास पर घंटों तक छानबीन की।
इसी कार में आई सीबीआई की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) मेरठ के सूरजकुंड कार्यालय पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की रेड करीब 19 घंटे तक चली। टीम ने एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ डॉ. नताशा वर्मा के गंगानगर पी ब्लॉक स्थित आवास पर भी कई घंटों तक छानबीन की। टीम देर रात डॉ. नताशा और उनकी निजी ड्राइवर सन्नी को अपने साथ लेकर चली गई। डॉक्टर के आवास पर सीबीआई रेड की भनक उनके पड़ोसियों तक को नहीं लगी।
Trending Videos
सीबीआई का छापा।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों को किफायती और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं वैलनेस सेंटरों और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों के माध्यम से ओपीडी परामर्श, दवाओं, परीक्षण और इनडोर उपचार की सुविधा देता है। इसमें एलोपैथी, आयुष-आयुर्वेद, होम्योपैथी भी कवर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के सूरजकुंड पर भी सीजीएचएस अस्पताल है। इसी परिसर में सीजीएचएस अपर निदेशक स्वास्थ्य का कार्यालय भी है। वर्तमान में डॉ. नताशा वर्मा यहां तैनात हैं। बृहस्पतिवार शाम एक प्राइवेट टैक्सी में सीबीआई की टीम पहले कार्यालय पहुंची। वहां जांच के बाद डॉक्टर नताशा वर्मा और उनके निजी ड्राइवर सन्नी को लेकर रात करीब 8 बजे गंगानगर में सीएनजी पंप के पास पी ब्लॉक स्थित डॉ. के आवास पर पहुंची। यह मकान किसी पुलिस कर्मचारी का है, डॉक्टर यहां किराए पर रहती हैं। टीम ने जांच शुरू की।
जानकारी के मुताबिक देर रात तक टीम ने दस्तावेज खंगाले। इस दौरान सीबीआई की रेड की जानकारी डॉक्टर के बिल्कुल बराबर में रह रहे पड़ोसियों तक को नहीं हुई। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी सूरजकुंड कार्यालय पर टीम ने छापा मारा था। देर रात दो बजे के बाद छानबीन पूरी होने पर सीबीआई टीम कुछ दस्तावेजों के साथ डॉक्टर नताशा वर्मा और उनके निजी ड्राइवर सन्नी को अपने साथ लेकर गाजियाबाद के लिए चली गई।
