फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Azad Samaj Party Appoints Assembly In-Charges for 2027 Polls, Babar Khardauni Gets Kithore Responsibil

Meerut: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आजाद समाज पार्टी ने घोषित किए प्रभारी, बाबर खरदौनी को बड़ी जिम्मेदारी

Fri, 31 Jul 2026 12:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 31 Jul 2026 12:47 PM IST
सार

आजाद समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत 45 विधानसभा सीटों के प्रभारियों की सूची जारी की है। मेरठ की तीन सीटों पर भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

विज्ञापन
Meerut: Azad Samaj Party Appoints Assembly In-Charges for 2027 Polls, Babar Khardauni Gets Kithore Responsibil
सांसद चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए आजाद समाज पार्टी (आसपा) ने उत्तर प्रदेश की 45 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद की ओर से जारी सूची में मेरठ की तीन विधानसभा सीटों पर भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन


किठौर से बाबर खरदौनी, शहर से बदर अली को मिली जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार, किठौर विधानसभा के लिए हाल ही में समाजवादी पार्टी छोड़कर आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए बाबर खरदौनी को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। राजनीतिक हलकों में बाबर खरदौनी को किठौर क्षेत्र में प्रभावशाली चेहरा माना जाता है। इसके अलावा मेरठ शहर विधानसभा के लिए बदर अली और मेरठ कैंट विधानसभा के लिए संजीव पाल को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजनीति: मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट, सपा में टिकट के कई दावेदार, आदिल चौधरी से योगेश वर्मा तक किसे मिलेगा मौका?

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Azad Samaj Party Appoints Assembly In-Charges for 2027 Polls, Babar Khardauni Gets Kithore Responsibil
आसपा द्वारा जारी लिस्ट - फोटो : अमर उजाला
आसपास के जिलों में भी घोषित हुए प्रभारी
मेरठ के अलावा आसपास के जिलों की कई विधानसभा सीटों पर भी संगठन ने जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें शामली की थाना भवन विधानसभा से मोहम्मद राव, मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा से चौधरी रंजनवीर और हापुड़ (सुरक्षित) विधानसभा से वीरेंद्र शिरीष को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

चुनावी तैयारियां तेज करने के निर्देश
पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। आजाद समाज पार्टी आगामी चुनावों को देखते हुए प्रदेशभर में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed