फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BA Student Missing for Three Days, Family Protests at Police Station

Meerut: शौच के लिए निकली बीए की छात्रा लापता, तीन दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, थाने में परिजनों का हंगामा

Thu, 16 Jul 2026 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Jul 2026 12:01 PM IST
सार

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में बीए की छात्रा तीन दिन से लापता है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
Meerut: BA Student Missing for Three Days, Family Protests at Police Station
शगुन उर्फ आरजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के बीए की छात्रा के अपहरण और हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हआ था कि क्षेत्र के डालूपट्टी अट्टा गांव की बीए की एक अन्य छात्रा तीन दिन से लापता है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को थाने में हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन


शौच के लिए घर से निकली थी छात्रा
परिजनों के अनुसार, डालूपट्टी अट्टा गांव निवासी शगुन उर्फ आरजू 13 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उस समय घर पर उसकी मां अकेली थीं, जबकि भाई-बहन स्कूल गए हुए थे और पिता अपनी दुकान पर थे। दोपहर तक छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रोहटा थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: LLRM मेडिकल कॉलेज में बिजली संकट से व्यवस्था चरमराई, 43 ऑपरेशन टले, 54 मरीज किए गए शिफ्ट 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक पर जताई आशंका
परिजनों ने गांव के एक युवक पर छात्रा को ले जाने की आशंका जताई। पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक को हिरासत में लिया, लेकिन पूछताछ में कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

थाने में हुआ हंगामा
गुरुवार को ग्राम प्रधान दीपक के नेतृत्व में ग्रामीण और परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि संदिग्ध युवक को बिना पर्याप्त जांच के छोड़ दिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया।

पुलिस बोली-तलाश जारी
पुलिस ने छात्रा के पिता सतीश की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी पूजा पंवार ने बताया कि छात्रा की तलाश लगातार की जा रही है। वहीं, क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार ने कहा कि छात्रा की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और जल्द उसे खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed