{"_id":"6a047937c11ed880950c661a","slug":"meerut-became-the-champion-in-the-state-kickboxing-championship-meerut-news-c-72-1-mct1009-153249-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में मेरठ बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में मेरठ बना चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ की टीम ने जीते 73 स्वर्ण, 40 रजत और 37 कांस्य पदक, शामली दूसरे स्थान पर रहा
शामली ने जीते 27 स्वर्ण, 13 रजत और 9 कांस्य पदक
विजेताओं को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में चल रही उत्तर प्रदेश स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरठ किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ने 73 स्वर्ण, 40 रजत और 37 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। शामली किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ने 27 स्वर्ण, 13 रजत और 9 कांस्य पदक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही।गाजीपुर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन 24 स्वर्ण, 14 रजत और 6 कांस्य पदक जीत कर तृतीय स्थान पर रही।
किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से 11 से 13 मई तक प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 45 जिलों से करीब 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
बुधवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रदेश के पूर्वांचल एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख जिलों और पूर्वांचल से वाराणसी, लखनऊ, आजमगढ़, बलिया, प्रयागराज, गाजीपुर सहित अनेक जिलों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत एवं अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा, जिनका आयोजन मध्य प्रदेश, ओडिशा एवं अहमदाबाद में प्रस्तावित है।
आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता आयोजन में अरविंद शेरवालिया, सुशील कौशिक, आदित्य मकोरवाल, डॉ. वरेंद्र सिंह पटियाल, डॉ. लखविंदर सिंह, डॉ. संदीप कुमार, स्पोर्ट्स ऑफिसर आंशी शर्मा और मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
Trending Videos