सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Brother Murders Younger Sibling Over Land in Meerut, Body Buried in Forest for 23 Days

Meerut: 9 बीघा जमीन के लिए भाई बना जल्लाद, 23 दिन जंगल में दबी रही लाश, मौसी की जिद ने खोला कत्ल का राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 May 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में 9 बीघा जमीन के लालच में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर शव जंगल में दबा दिया। 23 दिन तक नशा मुक्ति केंद्र भेजने का झूठ बोलता रहा।

 

Meerut: Brother Murders Younger Sibling Over Land in Meerut, Body Buried in Forest for 23 Days
भाई की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के महमूदपुर सिखेड़ा गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 9 बीघा जमीन के लालच में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दबा दिया। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी 23 दिन तक गांव और परिवार को यह झूठ बोलता रहा कि उसका भाई नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती है।
Trending Videos


मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक की मौसी ने पुलिस में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई। पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: धार्मिक स्थल परिसर में कुर्बानी को लेकर हंगामा, नौचंदी थाना पुलिस आरोपियों को थाने लेकर पहुंची
विज्ञापन

‘नशा मुक्ति केंद्र’ की कहानी निकली झूठ
मृतक अंकुर पांच मई से लापता था। गांव में उसका बड़ा भाई कपिल लोगों से कहता फिर रहा था कि अंकुर को सुधार के लिए नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया है और वह जल्द वापस लौट आएगा। लेकिन अंकुर की दो मासूम बेटियों की देखभाल कर रही मौसी जगबीरी को इस कहानी पर शक हो गया। बच्चियों के बार-बार अपने पिता के बारे में पूछने पर उन्होंने सीधे बहसूमा थाने पहुंचकर कपिल पर हत्या का शक जताया। 

पुलिस ने कपिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती बढ़ने पर करीब दो घंटे में टूट गया और हत्या की पूरी कहानी उगल दी।

जंगल में दफन मिला 23 दिन पुराना शव
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जमीन के विवाद में छोटे भाई अंकुर को गोली मार दी थी। इसके बाद शव को गांव से करीब दो किलोमीटर दूर वन क्षेत्र में गड्ढा खोदकर दबा दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस, क्षेत्राधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। खुदाई के दौरान 23 दिन पुराना सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर मौजूद ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
 

रिश्तों का दोहरा कत्ल
इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि आरोपी कपिल और मृतक अंकुर की पत्नियां सगी बहनें थीं। अंकुर की पत्नी की चार वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। उसके बाद वह अपनी दो बेटियों के साथ अकेला रह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी को लगता था कि अंकुर का कोई बेटा नहीं है और उसकी जमीन आगे चलकर उसके बेटों के हिस्से में आ जाएगी। इसी लालच ने उसे अपने ही भाई का कातिल बना दिया।

60 बीघा जमीन बना खूनी विवाद की वजह
जानकारी के अनुसार तीनों भाइयों के हिस्से में करीब 20-20 बीघा जमीन आई थी, लेकिन आरोप है कि बड़ा भाई कपिल छोटे भाई अंकुर की जमीन पर भी कब्जा किए हुए था। इसी विवाद ने आखिरकार खूनी रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या, अवैध हथियार और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दो मासूम बेटियां हुईं अनाथ
इस हत्याकांड ने दो मासूम बच्चियों से मां और पिता दोनों का साया छीन लिया। चार वर्ष पहले मां की मौत हो चुकी थी और अब पिता की हत्या ने दोनों बेटियों को पूरी तरह अनाथ कर दिया। पिता का शव देखकर बच्चियां बिलखती रहीं। मौसी जगबीरी ने कहा कि वह दोनों बच्चियों की मां बनकर उनका पालन-पोषण करेंगी। वहीं प्रशासन ने नियमानुसार सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed