Meerut: पूर्व विधायक पुष्पा चौहान का 90 वर्ष की आयु में निधन, आज सूरजकुंड में होगा अंतिम संस्कार
पूर्व विधायक पुष्पा चौहान का 90 वर्ष की आयु में मेरठ में निधन हो गया। वे 1981 में अलीगढ़ सिकंदराऊ से विधायक चुनी गई थीं। अंतिम संस्कार आज दोपहर सूरजकुंड में किया जाएगा।
विस्तार
मेरठ। पूर्व विधायक पुष्पा चौहान (90) का गुरुवार शाम मेरठ में निधन हो गया। वे 1981 में कांग्रेस के टिकट पर अलीगढ़ जिले की सिकंदराऊ विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई थीं और लंबे समय तक राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहीं।
यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: आज कैब चालक अजब सिंह से होगी जिरह, साहिल-मुस्कान के खिलाफ कसता जा रहा कानूनी शिकंजा
पिछले कई वर्षों से वे मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में अपने पुत्र संजीव प्रताप सिंह के साथ रह रही थीं। उनके पति ओपी सिंह सरधना निवासी थे।
परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर सूरजकुंड श्मशान में किया जाएगा। निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है।