सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Hotel Murder Case Turkmenistan Woman Dubai and Nepal Connection Revealed news in Hindi

मुहब्बत हत्याकांड में नया खुलासा: होटल में हत्या, टैटू और हाथ जलाया, इसलिए दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत आई

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 07 Mar 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
सार

 Meerut Hotel Murder Case: मेरठ के होटल में मारी गई मुहब्बत की हत्या में नया खुलासा हुआ है। मुहब्बत तुर्कमेनिस्तान से नौकरी के लिए दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत आई थी। हत्या कर शव फेंकने, टैटू व हाथ जलाने और अर्चिता के नाम से पूरा मामला खुल गया। दूतावास से कराए गए पासपोर्ट के सत्यापन में दुबई और नेपाल की मुहर मिली है।

Meerut Hotel Murder Case Turkmenistan Woman Dubai and Nepal Connection Revealed news in Hindi
Meerut Hotel murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

 Meerut Crime News today in Hindi: मेरठ के रिठानी स्थित अविका होटल में तुर्कमेनिस्तान की नागरिक मुहब्बत सुनातोव्ना (40) की हत्या और चेहरा व हाथ जलाकर शव मवाना क्षेत्र में फेंकने के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। मुहब्बत 15 वर्ष पूर्व नौकरी के लिए पहले दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत आई थी या लाई गई थी। 
Trending Videos


तुर्कमेनिस्तान दूतावास से उसके पासपोर्ट के सत्यापन में दुबई और नेपाल की मुहर मिलने के बाद इसकी पुष्टि हुई है। इससे मुहब्बत के तस्करी कर भारत लाने का शक बढ़ गया है। पुलिस इस मामले की तह तक जाती है तो मानव तस्करी करने वाले बढ़े गिरोह का खुलासा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्कमेनिस्तान निवासी मुहब्बत की मां नाजमुदिनोवा गुलनारा के कानूनी कार्रवाई आदि के लिए दिल्ली में रह रही उज्बेकिस्तान निवासी अजीजा को पावर अटॉर्नी दी है। अजीजा के साथ समाजसेवी दिल्ली निवासी हेमंत शर्मा इस मामले गहनता से जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

 

बृहस्पतिवार को पुलिस ने दिल्ली जाकर अजीजा के बयान लिए थे और मुहब्बत की मां गुलनारा से फोन पर बात की थी। इसके बाद पुलिस ने मुहब्बत के पासपोर्ट को सत्यापन के लिए तुर्कमेनिस्तान के दूतावास को पत्र भेजा था। 

 

हेमंत शर्मा ने बताया कि दूतावास ने मुहब्बत का पासपोर्ट सत्यापित कर उन्हें प्रति दी है। यह प्रति मेरठ पुलिस को भी भेजी गई है। इसी से ही पता लगा कि मुहब्बत ने भारत में अवैध तरीके से प्रवेश किया था और वह 15 वर्ष से बिना वीजा के भारत में रह रही थी। उन्होंने मुहब्बत के किसी गिरोह के चंगुल में फंसने और मानव तस्करी की आशंका जताई है।

 

मां बोली- भारत आने के लिए नहीं है पैसे
शव मुहब्बत का था। पुलिस कानूनी रूप से इसकी पुष्टि के लिए मुहब्बत और उसकी मां का डीएनए मिलान कराना चाहती है। पुलिस ने मुहब्बत का विसरा सुरक्षित रखा है। 

 

डीएनए के लिए मुहब्बत की मां गुलनारा के खून के नमूने की आवश्यकता है लेकिन गुलनारा का कहना है कि उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वह भारत आ सके। हालांकि पुलिस ने डीएनए के लिए भी दूतावास से पत्राचार किया है। संभावना कि दूतावास की मदद से गुलनारा के खून का नमूना भारत मंगाया जाए या फिर गुलनारा को भारत बुलाया जाए।

 

ऐसे हुआ था ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
मवाना क्षेत्र में 21 फरवरी को मिले महिला के शव के मामले में 26 फरवरी को दिल्ली की अर्चिता अरोड़ा नाम से मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने खुलासा किया था। पुलिस का कहना था कि दिल्ली की अर्चिता अरोड़ा की हत्या रिठानी के पास अविका होटल में 17 फरवरी को होटल संचालक देवपुरी निवासी चंचल कुमार उर्फ बंटी ने अपने साथियों जौहड़ी बागपत निवासी गुरमुख, प्रभातनगर निवासी संदीप और खजूरीवाली गली मलियाना निवासी विवेक के साथ मिलकर की थी। 
 

शराब पीने के दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद में हत्या की गई थी। पहचान और टैटू छिपाने के लिए चेहरा और हाथ जलाकर शव को कार से ले जाकर मवाना खुर्द चौकी और भगवती फार्म हाउस के पास फेंक दिया गया था। ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। फुटेज में दिखी एक संदिग्ध कार की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची थी।

 

गुलनारा ने ईयररिंग्स देखकर बेटी की पहचान की
पुलिस ने मुहब्बत के मोबाइल की सीडीआर में मिली अंतिम कॉल के आधार पर 26 फरवरी को मुहब्बत की कथित सहेली चंडीगढ़ में रहने वाली एलीना से संपर्क किया था। एलीना ने पुलिस को बताया था कि आधार कार्ड पर फोटो मुहब्बत का है। उसका नाम अर्चिता अरोड़ा नहीं है। 
 

एलीना ने इस संबंध में अजीजा को बताया था। अजीजा ने मवाना पहुंचकर जले हुए शव के फोटो हासिल किए। अजीजा ने मुहब्बत की मां गुलनारा को वीडियो कॉल की। गुलनारा ने ईयररिंग्स और ब्लैक टॉप देखकर बेटी की पहचान की। अजीजा इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है।

फोरेंसिक टीम ने की कार की जांच
तुर्कमेनिस्तान के दूतावास से पासपोर्ट के सत्यापन और डीएनए मिलान के लिए पत्राचार किया गया है। अजीजा के बयान भी लिए गए हैं। दूतावास से मिलने वाली जानकारियों का अवलोकन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा हत्या में प्रयोग की गई कार और मौके से मिले अन्य साक्ष्यों की फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है।- अभिजीत कुमार, एसपी देहात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed