सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Massive fire in slums on Khirwa Road, stampede to save lives, painful death of a child.

Meerut: कंकरखेड़ा में झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग, जान बचाने के लिए मची भगदड़, एक बच्चे की झुलसकर मौत

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 30 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में जेवरी नाले के पास झुग्गी में बृहस्पतिवार शाम के समय अचानक आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, मगर तब तक एक छोटे बच्चे इब्राहिम की मौत हो चुकी थी। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लग रही है। 

Meerut: Massive fire in slums on Khirwa Road, stampede to save lives, painful death of a child.
आग लगी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खिर्वा रोड पर स्थित जेवरी नाले के पास झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लगने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत से आग पर काबू पाया। 
Trending Videos

 

जेवरी नाले के बृहस्पतिवार शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धर लिया और फैलती चली गई। झुग्गी में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और सभी अपनी जान बचाने को भागते दिखाई दिए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दुखद हादसे में इब्राहिम नाम के मासूम बच्चे की झुलसने से मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर से पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे लोगों में डर का माहौल था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
 

प्रशासनिक जांच जारी
मौके पर पहुंचे सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल ने घटना की जानकारी ली और बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed