सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: men of Badan Singh Baddo can committed big crime in the city, trader giving input to officers

Meerut: शहर में बड़ी वारदात कर सकते हैं बदन सिंह बद्दो के गुर्गे, दहशत में व्यापारी, अफसरों को दे रहे इनपुट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Sep 2022 01:58 PM IST
विज्ञापन
सार

बदन सिंह बद्दो से जिन-जिन लोगों को खतरा है, वह पुलिस अफसरों को इनपुट देने के साथ-साथ सुरक्षा भी मांग रहे हैं। 28 मार्च 2019 को बदनसिंह बद्दो दिल्ली मेरठ हाईवे स्थित एक होटल से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। पुलिस ने बद्दो पर ढाई लाख का ईनाम घोषित किया हुआ है।

Meerut: men of Badan Singh Baddo can committed big crime in the city, trader giving input  to officers
बदनसिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ में मोस्ट वांटेड बदनसिंह बद्दो के गुर्गों की शहर में आहट है। इससे कई लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। इन लोगों ने खतरा बताते हुए पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा मांगी है। बद्दो की गिरफ्तारी न होने पर मेरठ प्रभारी मंत्री गोपाल नंदी ने भी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से जवाब मांगा है। पुलिस का कहना कि बद्दो की तलाश में मेरठ पुलिस के साथ एसटीएफ समेत कई एजेंसियां लगी हैं।

Trending Videos


बद्दो लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है। बद्दो से कई लोगों को खतरा है, यह बात पुलिस भी जानती है। इस वजह से  मेरठ में पुलिस ने 12 से ज्यादा लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई हुई है। बद्दो का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई, इसको लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने से उसके गुर्गों की शहर में आहट है। इसकी जानकारी पुलिस को भी मिल रही है। रविवार को मंत्री गोपाल नंदी ने भी पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बद्दो को गिरफ्तार करें।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर थाने पहुंचा पति, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

पीड़ित दे रहे अफसरों इनपुट
बदन सिंह बद्दो से जिन-जिन लोगों को खतरा है, वह पुलिस अफसरों को इनपुट देने के साथ-साथ सुरक्षा भी मांग रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर पीड़ितों ने बताया है कि बद्दो के कई गुर्गे शहर में घूम रहे हैं। वह फिर से वारदात कर सकते हैं।

28 मार्च 2019 को भागा था बद्दो
अधिवक्ता रविंद्र गुर्जर की हत्या में बद्दो को आजीवन कारावास की सजा हो गई थी। 28 मार्च 2019 को बद्दो फर्रूखाबाद पुलिस को दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल में शराब पिलाई और फिर कस्टडी से फरार हो गया। उसकी फरारी में मेरठ के करीब 15 लोगों के नाम सामने आए। इन्हें पुलिस ने बाद में जेल भेजा। बद्दो पर 2.50 लाख का इनाम है।

यह भी पढ़ें: UP: हाजी याकूब व परिवार पर गैंगस्टर की तैयारी, भगोड़ा घोषित कर शहर भर में चस्पा होंगे पोस्टर

जब्त होगी एक करीबी की संपत्ति
एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है कि बद्दो की कोठी ध्वस्त हो चुकी है। उसके कई करीबियों पर कार्रवाई हो चुकी है। बद्दो के एक करीबी की संपत्ति को जल्द जब्त करेंगे। पुलिस का मानना है कि बद्दो  अपराध करके अर्जित संपत्ति साथी को देता था। इसमें डिपिन सूरी समेत कई लोगों के नाम पुलिस की सूची में हैं। पुलिस अब एक-एक करके कुख्यात के करीबियों का पता लगाने में लग हुई है। जिन्होंने बद्दो के पैसे से संपत्ति खरीदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed