सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police Team Attacked During Raid to Arrest History-Sheeter in Meerut, Three Family Members Detained

Meerut: हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पहुंची टीम पर हमला, चार पुलिसकर्मी घायल, आरोपी फरार, तीन परिजन हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Jun 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर बादल को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। आरोपी फरार हो गया, जबकि उसके भाई, पत्नी और बहन को हिरासत में लिया गया है।

Meerut: Police Team Attacked During Raid to Arrest History-Sheeter in Meerut, Three Family Members Detained
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में सट्टा कारोबार से जुड़े हिस्ट्रीशीटर बादल को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी को गैर जमानती वारंट के तहत गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन कार्रवाई के दौरान विरोध और हाथापाई के बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तत्काल अतिरिक्त बल बुलाकर कार्रवाई शुरू कर दी।





महिलाओं ने घेरा, आरोपी मौके से भाग निकला
पुलिस के अनुसार घोसी मोहल्ला निवासी हिस्ट्रीशीटर बादल को पकड़ने के लिए टीम उसके घर पहुंची थी। इसी दौरान परिवार की महिलाओं और अन्य लोगों ने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया। हंगामे और धक्का-मुक्की के बीच आरोपी बादल मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके भाई सोनी, पत्नी और बहन को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Crime: गोली मारकर युवक को उतारा मौत के घाट, राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के जिला अध्यक्ष समेत दो पर FIR

विज्ञापन

धारदार हथियारों से हमले का आरोप
लालकुर्ती थाना प्रभारी हरेंद्र पाल सिंह के अनुसार पुलिस टीम पर चाकू, फावड़ा समेत धारदार हथियारों से हमला किया गया। घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। घायलों में उपनिरीक्षक कपिल, उपनिरीक्षक रंजीत, महिला शक्ति प्रभारी शिवांगी सहित चार पुलिसकर्मी शामिल बताए गए हैं।

बादल पर दर्ज हैं 17 से अधिक मुकदमे
पुलिस के अनुसार घोसी मोहल्ला निवासी बादल की हिस्ट्रीशीट वर्ष 2017 में खोली गई थी। उसके खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, सट्टा संचालन समेत 17 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा उस पर गुंडा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तारी के लिए जारी है तलाश
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार हिस्ट्रीशीटर की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। हमले के मामले में भी अलग से कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और हमले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed