सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sangeet Som said- So many Muslim countries, no one could dare to oppose the attack on Iran

Meerut: संगीत सोम बोले- इतने सारे मुस्लिम देश, ईरान पर हमले का विरोध करने की कोई न कर सका हिम्मत

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 02 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
सार

दशरथपुर गांव में संगीत सोम ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह से लेकर पूर्व सांसद ब्रजभूषण तक मौजूद रहे। यहां सब रंगों से सराबोर हो गए।

Meerut: Sangeet Som said- So many Muslim countries, no one could dare to oppose the attack on Iran
संगीत सोम का होली मिलन समारोह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दशरथपुर गांव स्थित एक फार्म हाउस में सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक संगीत सोम ने ईरान पर हुए हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई इजराइल-अमेरिका के हमले में मारे गए। वहां इतनी तबाही मचाई, लेकिन इतने मुस्लिम देश होने के बावजूद इस हमले का कोई विरोध नहीं कर सका। भारत में बाबरी मस्जिद बनाने के लिए सब एकजुट होकर प्रदर्शन करने लगते हैं। अब इस देश में बाबरी मस्जिद नहीं बनने दी जाएगी।
Trending Videos

 

समारोह के मुख्य अतिथि मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह, आचार्य कैलाशानंद गिरी महाराज, अमहंत रवींद्रपुरी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व सांसद ब्रजभूषण, कवयित्री अनामिका जैन अंबर रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल वीके सिंह ने कहा कि होली ऐसा पर्व है, जब गिले-शिकवे मिटाए जाते हैं। पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। संगीत सोम ने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन करते हैं। सभी ने अबीर-गुलाल व फूलों की होली खेली और एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी। 
 

इस दौरान मंत्री जसवंत सैनी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, विधायक रामवीर सिंह, विधायक जयवीर सिंह, अजय भराला, पूर्व विधायक हरपाल सैनी, पूर्व विधायक सतवीर त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज राठी, टीटू चौधरी, ललित चौहान, चंद्र मोहन, आशीष प्रताप, बब्बर चौहान, शर्मिष्ठा भंडारी, रवि, मनोज चिरौड़ी, मोहन सैनी, संजय गुप्ता, हरेंद्र, अशोक, इंद्रपाल, बबलू प्रधान आदि मौजूद रहे।
 

अनामिका जैन ने गीतों से भरा देशभक्ति का जोश
प्रसिद्ध कवि अनामिका जैन ने समारोह में काबा-काबा व भगवान राम पर आधारित अपने गीतों की प्रस्तुति देकर देशभक्ति का जोश भर दिया। उनके गीतों पर लोग जमकर थिरके। महंत रवींद्रपुरी ने कहा कि संगीत सोम हिंदुत्व के लिए लड़ाई लड़ते हैं।
 

तीर्थ स्थलों पर पूजा करने वाले पहले पीएम हैं मोदी : कैलाशानंद
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि कि देश में अब से पहले भी हिंदू प्रधानमंत्री थे, लेकिन मजार की जगह तीर्थ स्थलों पर जाकर पूजा-अर्चना करने वाला पहला प्रधानमंत्री देश को मिला है। उन्होंने कहा कि भगवान राम जब राजा थे तो उनका राज्य दूर-दूर तक था, लेकिन उनके बाद जैसे-जैसे युग बदलते रहे, खंड विभाजित होते रहे। उस दौरान सब सनातनी थे।

दिन भर जाम से जूझता रहा हाईवे
होली मिलन समारोह का आयोजन दशरथपुर गांव में हाईवे स्थित फार्म हाउस पर किया गया। होली मिलन समारोह में ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार, बसों में सवार होकर लोग पहुंचे थे। इस वजह से हाईवे पर जाम लग गया। नगली गेट से खतौली और दौराला से टोल प्लाजा तक जाम रहा। जाम में फंसे वाहन चालकों का बुरा हाल हो गया। घंटों तक वाहन रेंगते नजर आए। हालांकि यहां यातायात पुलिस यहां लगाई थी। काफी पुलिस बल लगा था, लेकिन व्यवस्था बनाने में उन्हें भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed