सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sunil murder case: Pradeep's brother said - Poonam has no right on the property

सुनील हत्याकांड: प्रदीप का भाई बोला- पूनम का संपत्ति पर कोई हक नहीं, दोनों बेटियों को भी नहीं देंगे

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 02 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: रामराज में प्रदीप धीमान ने सरेबाजार गोलियां मारकर सुनील की हत्या कर दी थी। प्रदीप की पत्नी पूनम अपने प्रेमी सुनील के साथ रह रही थी। प्रदीप के जेल जाने के बाद पूनम ने संपत्ति में हिस्सा और बेटियों को वापस देने की मांग की है। 

Sunil murder case: Pradeep's brother said - Poonam has no right on the property
प्रदीप और पूनम की शादी की फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुनील उर्फ सुरेंद्र गाबा की हत्या के बाद आरोपी प्रदीप धीमान को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं सुनील के घर रह रही प्रदीप की पत्नी पूनम ने अपनी दो बेटियों को वापस दिलाने की मांग की है और संपत्ति में हिस्सा मांगा है। प्रदीप के भाई परविंदर का कहना है कि प्रदीप अपनी जमीन और मकान का हिस्सा पहले ही बेच चुका है। वहीं जब पूनम दो मासूम बेटियों को छोड़कर चली गई थी, तभी मायके वालों ने भी उसे बेदखल कर दिया था। इसलिए पूनम का संपत्ति पर कोई हक नहीं है और न ही प्रदीप की दोनों बेटियों को उसे देंगे।
Trending Videos

 

Sunil murder case: Pradeep's brother said - Poonam has no right on the property
सुनील की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मूलरूप से हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा (28) रामराज पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला ढलानवाला में रहकर खेतीबाड़ी करते थे। सुनील डेढ़ साल से फलावदा थाना क्षेत्र के सनौता गांव निवासी प्रदीप धीमान की पत्नी पूनम के साथ रह रहा था। इसके बाद से लोग प्रदीप पर टिप्पणी करने लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप की मां ऊषा देवी ने बताया कि सुनील और पूनम रात को वीडियो कॉल करते थे। वह प्रदीप को वीडियो कॉल कर अभद्र टिप्पणी करते थे। बुधवार दोपहर प्रदीप ने रामराज चौकी क्षेत्र में तीन तमंचों से चार गोलियां मारकर सुनील की हत्या कर दी थी। भागने के दौरान आरोपी ने बाइक चलाते हुए वीडियो बनाया और धोखा देने वाली महिलाओं व एसओ और दरोगा को भी जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह उसे गन्ने के खेत में घेरकर गिरफ्तार किया था। हत्या, भागने और गिरफ्तारी के दौरान के फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
 

पूनम की रील हुईं वायरल
पूनम इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी। पूनम की कुछ रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पूनम का कहना है कि वह रामराज में अपनी बुआ के घर जाती थी, तभी से सुनील को पहचानती थी लेकिन बाद में निकटता हुई। पूनम ने प्रदीप धीमान को सनकी बताते हुए उस पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पूनम ने सुनील से कोर्ट मैरिज करने की बात कही थी। 
 

परविंदर ने बताया कि पूनम की बहन रूबी उसकी पत्नी है। पूनम ने ही प्रदीप से शादी की इच्छा जताई थी। उस दौरान प्रदीप गांव में क्लीनिक चलाता था। शादी के बाद पूनम शहर में रहने की जिद करने लगी तो प्रदीप उसे लेकर मुजफ्फरनगर चला गया। प्रदीप वहां लोहा फैक्टरी में काम करता था। बताया गया है कि उस दौरान इंस्टाग्राम के जरिये पूनम फिर से सुनील के संपर्क में आई और प्रदीप व दो बेटियों को छोड़कर चली गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed