फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Security Tightened Ahead of CM Yogi Adityanath's Likely Visit for Flower Shower on Kanwariyas

Meerut: मुख्यमंत्री योगी आठ अगस्त को शिवभक्तों पर करेंगे पुष्प वर्षा, दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Fri, 07 Aug 2026 07:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 07 Aug 2026 07:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आठ अगस्त को मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा के संभावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। शोभित विश्वविद्यालय के हेलिपैड, बेगमपुल और आसपास के क्षेत्रों में एंटी-सबोटाज और बीडीडीएस टीमों ने सघन जांच अभियान चलाया।

विज्ञापन
Meerut: Security Tightened Ahead of CM Yogi Adityanath's Likely Visit for Flower Shower on Kanwariyas
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठ अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल मेरठ दौरे को लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री के शोभित विश्वविद्यालय में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने की संभावना को देखते हुए हेलिपैड से लेकर बेगमपुल क्षेत्र तक व्यापक सुरक्षा जांच की गई।

विज्ञापन


हेलिपैड पर एंटी-सबोटाज जांच
एसएसपी के निर्देश पर सीओ एलआईयू के नेतृत्व में एलआईयू की एस-चेक टीम ने शोभित विश्वविद्यालय स्थित हेलिपैड पर एंटी-सबोटाज जांच अभियान चलाया। टीम ने हेलिपैड और आसपास के पूरे क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2026: बच्चों की सुपुर्दगी की मन्नत लेकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं अलीशाबानो, मेरठ में हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

बेगमपुल में बीडीडीएस और एएस टीम की सघन चेकिंग
इसके बाद एंटी-सबोटाज (एएस) और बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वाड (बीडीडीएस) की टीमों ने बेगमपुल क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं, व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। सुरक्षा से जुड़े सभी संवेदनशील स्थानों की भी जांच की गई।

अधिकारियों ने दिए सतर्कता के निर्देश
जांच के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए महत्वपूर्ण मार्गों और स्थानों पर निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था की लगातार हो रही समीक्षा
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर पुलिस और खुफिया इकाइयां सुरक्षा के सभी पहलुओं की लगातार समीक्षा कर रही हैं। शोभित विश्वविद्यालय के हेलिपैड, कांवड़ मार्ग और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed