फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Shooting: Bullet lodged in Anushka's brain, condition critical; Shera

मेरठ गोलीकांड: अनुष्का के दिमाग में फंसी है गोली, हालत नाजुक, आदित्य को पिस्टल देने वाला शेरा नहीं चढ़ा हत्थे

Sun, 02 Aug 2026 11:10 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 02 Aug 2026 11:10 AM IST
सार

Meerut News: कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एंक्लेव में आदित्य ने अनुष्का को तीन गोलियां मारने के बाद आत्महत्या कर ली थी। अस्पताल में भर्ती अनुष्का की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं आदित्य का दो दिन पहले अंतिम संस्कार कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Meerut Shooting: Bullet lodged in Anushka's brain, condition critical; Shera
आदित्य की फाइल फोटो और अस्पताल में भर्ती अनुष्का। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदित्य प्रधान के गोली मारने से घायल अनुष्का की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके दिमाग में लगी गोली निकालने को लेकर अभी ऑपरेशन नहीं हुआ है। परिजन अन्य न्यूरो सर्जन से भी सलाह ले रहे हैं। मामला गंभीर होने पर फिलहाल डॉक्टर अनुष्का पर नजर बनाए हुए हैं। उधर, आदित्य को पिस्टल देने वाले शेरा की गिरफ्तारी के लिए कंकरखेड़ा पुलिस और स्वाट टीम दबिश दे रही है लेकिन अभी तक सुराग नहीं लग सका है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से उसकी लोकेशन भी निकाल रही है।
विज्ञापन

आदित्य प्रधान ने कंकरखेड़ा में बुधवार को अपनी मित्र छात्रा अनुष्का को गोली मारी थी। जिसको उपचार के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छात्रा की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। अभी दिमाग की सर्जरी होनी है। आदित्य प्रधान ने खुद अपने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सामने आया कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव का रहने वाला शेरा कई बार हथियार तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसने ही आदित्य को पिस्टल मुहैया कराई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने शनिवार को अन्य वरिष्ठ न्यूरो सर्जन से दिमाग की सर्जरी के बारे में सलाह ली है। इसके साथ ही स्वाट टीम और कंकरखेड़ा पुलिस भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है लेकिन सुराग नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि शेरा के साथ जो-जो हथियार तस्करी में जुड़े हैं। उनकी भी घेराबंदी की जाएगी।
 
विज्ञापन

आदित्य की मां की तहरीर पर नहीं होगी कोई कार्रवाई: एसपी
आदित्य प्रधान की मां मीरा ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी थी। जिसमें आरोप लगाया था अनुष्का और उनके परिजनों की वजह से बेटा आदित्य आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुआ। एसपी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आदित्य प्रधान की मां की तहरीर पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ये भी देखें...
अवैध पुलिस चौकी पकड़ी: लड़कियों व लड़कों को पसंद करने वालों को जाल में फंसाते थे, पुलिस बनकर वसूलते थे रंगदारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed