फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Six Class 10 students left home saying they were going for tuition but gone to Haridwar

Meerut: ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकले 10वीं के छह छात्र, कांवड़ लेने पहुंच गए हरिद्वार; ऐसे चला पता

Thu, 30 Jul 2026 11:15 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 30 Jul 2026 11:15 PM IST
सार

जयभीमनगर के छह छात्रों के लापता होने पर परिजन परेशान हो गए और उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच की और सीसीटीवी देखे तो पता चला कि छात्र ई-रिक्शा में हरिद्वार की ओर जा रहे हैं। पुलिस की एक टीम हरिद्वार से छात्रों को लेकर मेरठ के लिए चल दी है। 

विज्ञापन
Meerut: Six Class 10 students left home saying they were going for tuition but gone to Haridwar
थाने पहुंचे बच्चों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीमनगर से ट्यूशन पढ़ने गए छह छात्र बुधवार दोपहर को लापता हो गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरे में सभी छात्र एक ई-रिक्शा में बैठकर हरिद्वार की ओर जाते हुए देखे गए हैं। सीओ का कहना है कि सभी छात्र दोस्त हैं, वे कांवड़ लेने हरिद्वार चले गए हैं। पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में हरिद्वार पहुंच गई है।
विज्ञापन



 

पुलिस के अनुसार, सभी छह छात्र जयभीमनगर के निवासी हैं। वे 14 से 17 साल के हैं और वह 10वीं के छात्र हैं। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे ये सभी छात्र भोपाल विहार निवासी मयंक शर्मा के पास ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने मयंक शर्मा से संपर्क किया। शिक्षक मयंक ने छात्रों के ट्यूशन नहीं आने की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने लापता छात्रों की तलाश शुरू की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिजनों ने भावनपुर थाने में छात्रों के लापता होने की तहरीर दी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में छात्रों को एक ई-रिक्शा में बैठकर हरिद्वार की ओर जाते देखा गया है। जांच और पूछताछ में यह भी सामने आया है कि सभी छात्र आपस में दोस्त हैं और हरिद्वार से कांवड़ लाने की बात परिजनों से कह रहे थे, मगर परिजनों ने उन्हें हरिद्वार भेजने से इन्कार कर दिया था। एक छात्र के पिता ने उसे तीन दिन पहले पांच हजार रुपये फीस के भी दिए थे। फीस जमा नहीं कराई गई।
 
विज्ञापन

परिजनों की बढ़ी बेचैनी
जयभीमनगर के छह छात्रों के लापता होने से उनके परिजनों में बेचैनी है। सभी अपने बच्चों की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। छात्र रोजाना एक साथ ट्यूशन पढ़ने जाते और एक साथ ही घर लौटते थे। पुलिस ने हरिद्वार जाकर छात्रों को बरामद कर लिया है। परिजनों से भी बच्चों की बात करा दी है। 

ये भी देखें...
Meerut: 11वीं की छात्रा को युवक ने गन्ने के खेत में खींचा, ड्रोन से की तलाश, तीन घंटे बाद कीचड़ में लथपथ मिली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed