सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: SP made a dent in BJP's votes by becoming a shield for traders

Meerut: व्यापारियों की ढाल बन सपा ने लगाई भाजपा के वोटों में सेंध, सेंट्रल मार्केट के जरिये जमीन हो रही तैयार

अरीश रिजवी, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 27 Feb 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Central Market Meerut: शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में दुकानों के ध्वस्तीकरण के मुद्दे पर जहां सत्ताधारी दल के नेता बैकफुट पर हैं, वहीं सपा आगे बढ़कर शॉट लगा रही है। वहीं रोजी-रोटी खतरे में पड़ते देखकर भाजपा का वोट बैंक माने जाने वाले सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का अब पार्टी से मोहभंग होता दिख रहा है। 

Meerut: SP made a dent in BJP's votes by becoming a shield for traders
सेंट्रल मार्केट के मुद्दे पर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण का मुद्दा सपा के लिए सियासी पिच साबित हो सकता है। इस मसले पर भाजपा के प्रति व्यापारियों में बढ़ती नाराजगी को सपा भुनाने की फिराक में है। इसे देखते हुए सपा आगामी विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा के परंपरागत वोटों में सेंध लगाने की जुगत में है। बुधवार को जहां सेंट्रल मार्केट में सपा के झंडे लगे थे, वहीं बृहस्पतिवार को इस आंदोलन की गूंज कलक्ट्रेट परिसर में सुनाई दी।
Trending Videos

 

Meerut: SP made a dent in BJP's votes by becoming a shield for traders
अतुल प्रधान। - फोटो : DD UP YT
सपा विधायक अतुल प्रधान ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
सरधना विधायक अतुल प्रधान इस पूरे मामले में व्यापारियों के सबसे बड़े पैरोकार बनकर उभरे हैं। उन्होंने इस प्रकरण की गंभीरता देख इसे विधानसभा में प्रमुखता से उठाया और सरकार से व्यापारियों के हितों की रक्षा का आग्रह किया। अतुल प्रधान न सिर्फ राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं, बल्कि वह कई बार सेंट्रल मार्केट जाकर व्यापारियों के बीच बैठकर अपना समर्थन जता चुके हैं। वह इस मामले में भाजपा को अपने बयानों में अक्सर निशाने पर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट को बचाने के इस आंदोलन में सपा के व्यापारी नेता जीतू नागपाल और शैंकी वर्मा भी आगे आ रहे हैं। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए इन दोनों ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस आंदोलन के जरिए सपा उस व्यापारी वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है, जो पारंपरिक रूप से उससे दूर माना जाता रहा है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव की भी इसमें एंट्री हो गई है। जीतू नागपाल और शैंकी वर्मा ने फोन से व्यापारियों की बात शिवपाल यादव से कराई थी। शिवपाल ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पूरी समाजवादी पार्टी उनके संघर्ष में साथ खड़ी है और लखनऊ से लेकर मेरठ तक हर स्तर पर उनकी आवाज उठाई जाएगी।
 

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सपा इस मुद्दे के जरिए मेरठ में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। अतुल प्रधान की सदन में सक्रियता, स्थानीय नेताओं का सड़क पर उतरना और शीर्ष नेतृत्व का सीधा जुड़ाव यह दर्शाता है कि सपा इस मामले में व्यापारियों की मदद करने के साथ अपना राजनीतिक हित भी साधने की कोशिश में है।
 

पैंतरेबाजी की काट में जुटी भाजपा
सपा के इस पैंतरे से भाजपा भी बखूबी भी वाकिफ है। भाजपाई इस मामले में सपा पर खुलकर पलटवार कर रहे हैं। पिछले दिनों ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने लखनऊ में सपा पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि वर्ष 2014 में ही हाईकोर्ट ने इस मामले में ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था, लेकिन तत्कालीन सपा सरकार ने व्यापारियों की रोजी-रोटी से जुड़े इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया। ना ही व्यापारियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था ही कराई। इसके बावजूद विपक्ष इस मुद्दे को सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए उठा रहा है, लेकिन व्यापारी उसके छल को समझ चुके हैं। सेंट्रल मार्केट के इस मुद्दे को लेकर सपा और भाजपा एक तरह से आमने-सामने हैं।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed