सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sunil murder case: Had 7 years of friendship with Sunil, fell in love and married in 2024, poonam said this

सुनील हत्याकांड: सुनील से थी 7 साल की दोस्ती, 2024 में हुआ प्यार और शादी, पीटता था प्रदीप; पूनम की आपबीती

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 27 Feb 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: फलावदा निवासी प्रदीप ने रामराज में गोलियां मारकर सुनील उर्फ गाबा की हत्या कर दी। प्रदीप की पत्नी पूनम तलाक लिए बिना सुनील के साथ रह रही थी। प्रदीप को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं अब पूनम मीडिया के सामने आई है। उसने पूरी कहानी बयान की। 

Sunil murder case: Had 7 years of friendship with Sunil, fell in love and married in 2024, poonam said this
पूनम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के बहसूमा थानाक्षेत्र के रामराज में हुए सुनील हत्याकांड में प्रदीप के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी पूनम सामने आई है। पूनम और प्रदीप की दो बेटियां हुईं। प्रदीप ने आएदिन मारपीट की, तो करीब दो साल पहले पूनम को पुराने दोस्त सुनील से प्यार हो गया और वह उसके साथ चली गई। इसी रंजिश में प्रदीप ने सुनील की हत्या कर दी। 
Trending Videos

 

Sunil murder case: Had 7 years of friendship with Sunil, fell in love and married in 2024, poonam said this
हत्या का कबूलनामा करते हुए वीडियो बनाता प्रदीप धीमान। - फोटो : अमर उजाला
मीडिया के सामने आकर पूनम ने बताया कि सुनील और उसके बीच सात साल से दोस्ती थी। उसकी शादी प्रदीप से तय कर दी गई, लेकिन उसने परिजनों का कोई विरोध नहीं किया, क्योंकि तब वह सुनील के प्यार में नहीं थी। शादी के बाद दो बेटियां हुईं। प्रदीप सट्टा खेलता था, शराब पीकर मुझे मारता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunil murder case: Had 7 years of friendship with Sunil, fell in love and married in 2024, poonam said this
मृतक सुनील का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामराज में मेरी बुआ का घर है। वहीं पर मेरी दोबारा से मुलाकात सुनील से हुई। 2024 में दोनों के बीच प्यार हो गया हो दोनों आएदिन मिलने लगे। इसका पता प्रदीप को चला तो घर में क्लेश होने लगा। लेकिन उसने सुनील से मिलना नहीं छोड़ा। एक दिन प्रदीप ने लिखित में दिया कि वह उसे छोड़ रहा है, दोबारा उसके घर की दहलीज पर कदम रखने की जरूरत नहीं है। उसने बेटियों को भी अपने पास रख लिया। हालांकि कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ। 


 

2024 में ही मैंने और सुनील ने मेरठ कोर्ट में शादी कर ली। सुनील से शादी के बाद गर्भवती हुई थी। मगर प्रदीप उसे लगातार परेशान करता रहा, धमकी देता रहा। छह माह पहले उसने हमला कर दिया था, फायरिंग भी की थी। गिरने से करीब साढ़े आठ माह का मिस कैरेज हो गया था। उसके बाद भी प्रदीप से लगातार सुनील और मुझे धमकी मिल रही थी। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कारवाई नहीं की गई। 
 

बाहर नहीं आना चाहिए प्रदीप, नहीं तो मुझे मार डालेगा
पूनम ने कहा कि सुनील की हत्या के बाद मुझे न्याय चाहिए। प्रदीप बाहर नहीं आना चाहिए। मेरा सुनील चला गया, मुझे इंसाफ चाहिए। प्रीप बाहर आया तो मुझे भी मार देगा। मेरी दो बच्ची प्रदीप के पास थीं। मुझे वो बच्ची भी चाहिए, मैं ही उन्हें पालूंगी। सुनील की मां भी मेरे साथ ही रहेंगी। 

 

ये है मामला...
मेरठ जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे में दिनदहाड़े गोलियां मारकर सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा की हत्या कर दी गई। सुरेंद्र डेढ़ साल पहले हत्यारोपी प्रदीप धीमान की पत्नी को अपने साथ ले गया था। डेढ़ साल से वह उसी के साथ रह रहा था। अब उसी से कोर्ट मैरिज करने की फिराक में था। इसी के चलते प्रदीप ने सुनील की हत्या कर दी।
रामराज के ही मोहल्ला जगजीवनपुरी निवासी सुनील (28) पुत्र कश्मीर दोपहर करीब 1: 35 बजे रामराज के बाजार से गुजर रहा था। तभी फलावदा निवासी प्रदीप धीमान आया और सुनील को कमर, कनपटी समेत चार गोलियां मारीं। इसके बाद वह हथियार लहराते हुए फरार हो गए। खून से लथपथ सुनील गिर पड़ा। गोलियां चलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ मच गई। 
 

वीडियो वायरल कर दी थी धमकी
मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा की सरे बाजार हत्या करने के बाद प्रदीप धीमान ने भागते हुए वीडियो बनाकर धमकी दी। उसने कहा कि मुझे मौत की परवाह नहीं है, जो घर से भागेगी, उसका ऐसा ही अंजाम होगा। जिसने मुझे दुख दिया था, उसे अभी मारकर आया हूं। पुलिस-प्रशासन से नहीं डरता। प्रशासन ने अगर भागने वाली औरतों के खिलाफ कदम नहीं उठाया तो ऐसे ही मरेंगी, ऐसे ही मरेंगी। और जिसने भी मेरे घर-परिवार वालों को परेशान किया। जिसकी बीवी भागे मुझे बताओ मैं मारूंगा। चार मिनट का यह वीडियो हत्यारोपी प्रदीप ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने सुनील के घर रह रही आरोपी की पूर्व पत्नी को सुरक्षा में ले लिया।
 

मेरे सिर पर मौत मंडरा रही है, उसे भी मारूंगा
आरोपी ने कहा कि मेरे सिर पर मौत मंडरा रही है। ये रहा ढाई मीटर का कफन मेरे हाथ में। उसने सुनील के लिए कहा आज मिला था मुझे डेढ़ साल में। आज मार दिया मैंने भाई साहब। उसने पत्नी के लिए बिना नाम लिए कहा कि मैं छोड़ूंगा नहीं उसे। इसे मार दिया, उसे भी मारूंगा। अकेला हूं और मेरी मोटरसाइकिल ये है, मैं अकेला हूं। मैं खुद गवाह हूं, मैंने खुद मारा है।

 

40 मिनट ड्रामे के बाद पुलिस ने पकड़ा था
रामराज में सुनील उर्फ गाबा की हत्या के आरोपी प्रदीप धीमान को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रदीप की गिरफ्तारी किसी फिल्मी सीन जैसी रही। फलावदा के जंगल में पुलिस घेराबंदी के दौरान प्रदीप ने सीओ मवाना पंकज लवानिया पर तमंचा तान दिया। उसने चिल्लाकर कहा, तुम मेरा हाफ मर्डर करोगे, मैं अपना फुल मर्डर करूंगा। आरोपी ने पुलिस को खूब छकाया और मांग की कि वह सिर्फ एसपी देहात के साथ जाएगा।
 

तनाव के बीच पुलिस ने उसे पानी की बोतल दी, जिसे उसने तमंचा थामे हुए ही लपक लिया। खेत में बैठकर आराम से बीड़ी पी और पुलिस से अपनी मां को छोड़ने का वादा लिया और फिर पुलिस की जीप में बैठ गया। प्रदीप ने डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी को साथ ले जाने का बदला लेने के लिए बुधवार को सुनील को तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर एसओ और दरोगा को भी मारने की धमकी दी थी। 3 तमंचों के साथ गिरफ्तार प्रदीप को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed