सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sunil murder case: Pradeep told CO, you will murder my half, I will murder my full, drama lasted for 40 minute

सुनील हत्याकांड: सीओ से बोला प्रदीप, तुम मेरा हाफ मर्डर करोगे, मैं अपना फुल मर्डर कर लूंगा, 40 मिनट चला ड्रामा

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 27 Feb 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: रामराज में दिनदहाड़े सुनील उर्फ गाबा की हत्या करने वाला प्रदीप धीमान फलावदा के जंगल में पकड़ा गया। उसने पुलिस को 40 मिनट तक छकाया। कभी पानी तो कभी बीड़ी पी। कभी खुद को गोली मारने की धमकी दी। आज उसे मेरठ पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। 

Sunil murder case: Pradeep told CO, you will murder my half, I will murder my full, drama lasted for 40 minute
पहले पुलिस पर ताना तमंचा, फिर पानी और बीड़ी पी। उसके बाद कार में बैठा प्रदीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रामराज में सुनील उर्फ गाबा की हत्या के आरोपी प्रदीप धीमान को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रदीप की गिरफ्तारी किसी फिल्मी सीन जैसी रही। फलावदा के जंगल में पुलिस घेराबंदी के दौरान प्रदीप ने सीओ मवाना पंकज लवानिया पर तमंचा तान दिया। उसने चिल्लाकर कहा, तुम मेरा हाफ मर्डर करोगे, मैं अपना फुल मर्डर करूंगा। आरोपी ने पुलिस को खूब छकाया और मांग की कि वह सिर्फ एसपी देहात के साथ जाएगा।
Trending Videos

 

तनाव के बीच पुलिस ने उसे पानी की बोतल दी, जिसे उसने तमंचा थामे हुए ही लपक लिया। खेत में बैठकर आराम से बीड़ी पी और पुलिस से अपनी मां को छोड़ने का वादा लिया और फिर पुलिस की जीप में बैठ गया। प्रदीप ने डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी को साथ ले जाने का बदला लेने के लिए बुधवार को सुनील को तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर एसओ और दरोगा को भी मारने की धमकी दी थी। 3 तमंचों के साथ गिरफ्तार प्रदीप को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे मौत की परवाह नहीं... जिसकी बीवी धोखा दे मुझे बताओ, मैं मारूंगा
सुनील की सरे बाजार हत्या करने के बाद प्रदीप धीमान ने भागते हुए वीडियो बनाकर धमकी दी। उसने कहा कि मुझे मौत की परवाह नहीं है, जो धोखा देगी उसका ऐसा ही अंजाम होगा। जिसने मुझे दुख दिया था। उसे अभी मारकर आया हूं। प्रशासन से नहीं डरता।
प्रशासन ने अगर धोखा देने वाली औरतों के खिलाफ कदम नहीं उठाया तो ऐसे ही मरेंगी, ऐसे ही मरेंगी। और जिसने भी मेरे घर-परिवार वालों को परेशान किया। जिसकी बीवी धोखा दे मुझे बताओ मैं मारूंगा। चार मिनट का यह वीडियो हत्यारोपी प्रदीप ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सुनील के घर रह रही आरोपी की पत्नी को सुरक्षा में ले लिया है।
 

सुनील के साथ गई थी पत्नी 
फलावदा क्षेत्र के गांव सनोता निवासी प्रदीप धीमान की वर्ष 2017 में सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी पूनम से शादी हुई थी। उनकी दोनों बेटियां अब पांच और तीन साल की हैं। जब छोटी बेटी डेढ़ साल की थी तभी पूनम सुनील के साथ चली गई थी। बाद में पूनम ने हस्तिनापुर थाने आकर पति प्रदीप के साथ जाने से इन्कार कर दिया और सुनील के साथ चली गई थी। वायरल वीडियो में आरोपी ने एसओ एके शर्मा और सुनील कुमार का नाम लिया है। वह दोनों उस दौरान थाने में तैनात बताए गए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed