सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Student attacked and fired after entering school bus, enmity over commenting on Instagram

Meerut: स्कूल बस में घुसकर छात्र पर हमला और फायरिंग, इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर हुई रंजिश, हमलावरों की तलाश

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 27 Feb 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के लोहियानगर में दसवीं की बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रहे जतिन की स्कूल बस को रोककर हमला किया गया। उसे बुरी तरह पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पिता ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Meerut: Student attacked and fired after entering school bus, enmity over commenting on Instagram
स्कूल बस में छात्र की पिटाई करते आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े स्कूल बस रोककर दसवीं कक्षा के छात्र जतिन त्यागी को बेरहमी से डंडों से पीटने के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जतिन के पिता योगेश त्यागी ने आरोपी हरकित बैसोया, उसके नाबालिग भाई व अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस की दो टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मेरठ व हापुड़ में दबिश दे रही हैं। जांच में सामने आया है कि इंस्टाग्राम पर कमेंटबाजी को लेकर आरोपी जतिन से रंजिश रखते हैं और इसी के चलते उन्होंने उस पर हमला किया।
Trending Videos

 

जतिन बुधवार को बोर्ड परीक्षा देकर स्कूल बस से घर लौट रहा था। हापुड़ रोड पर काजीपुर गांव के सामने बाइक सवार हमलावरों ने तमंचा दिखाकर बस रुकवाई। इसके बाद हरकित बैसोया व अन्य आरोपी बस में चढ़ गए और जतिन का अपहरण का प्रयास किया। जतिन ने विरोध किया तो आरोपियों ने डंडों से उसे बुरी तरह पीटा। उन्होंने जतिन पर तमंचे से गोली भी चलाई मगर गोली मिस होने से उसकी जान बच गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बस में सवार अन्य छात्रों में दहशत फैल गई थी। कई छात्र रोने लगे और सीटों के नीचे छिप गए थे। बस चालक और परिचालक ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। जतिन ने बस चालक के नंबर से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जतिन व आरोपी किशोर के बीच कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम व फोन पर कमेंटबाजी हुई थीं। किशोर ने जतिन को भुगतने की धमकी भी दी थी। पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शुक्रवार को समाचार लिखे जाने तक कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed