Meerut: धार्मिक स्थल परिसर में कुर्बानी को लेकर हंगामा, नौचंदी थाना पुलिस आरोपियों को थाने लेकर पहुंची
मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में धार्मिक स्थल परिसर में कुर्बानी को लेकर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थल परिसर के पास कुर्बानी को लेकर हंगामा हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल शांत कराने के बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।
मौके पर जुटी लोगों की भीड़
बताया गया कि धार्मिक स्थल के आसपास कुर्बानी को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और हंगामा शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
यह भी पढ़ें: Baghpat: बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर पथराव, कपड़े फाड़े, घंटों चला हंगामा, दो गाड़ियां टूटीं
आरोपियों को थाने ले गई पुलिस
पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ी
हंगामे के बाद इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि राजस्थान का रहने वाला झूले वाला कहीं बाहर से मीठ लेकर आया था। उसे हिरासत में ले लिया गया है।